2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फराह खान ने अपने 13 साल के बेटे ज़ार को किया जायदाद से बेदखल, कहा- तू तो जायदाद से गया

'द कपिल शर्मा शो' के आने वाले एपिसोड में फराह खान ने अपने बेटे ज़ार को जायदाद से बेदखल करने कि बात कही। ऐसा उन्होंने क्यों कहा चलिए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 11 Jan 2022, 8:58 PM IST

फराह खान ने अपने 13 साल के बेटे ज़ार को किया जायदाद से बेदखल, कहा- तू तो जायदाद से गया

फराह खान ने अपने 13 साल के बेटे ज़ार को किया जायदाद से बेदखल, कहा- तू तो जायदाद से गया

इस वीकेंड 'द कपिल शर्मा शो' में फराह खान और एक्ट्रेस रवीना टंडन बतौर गेस्ट नजर आएंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक नए प्रोमो में फराह ने एक मजेदार कहानी सबके साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे उनको पैर में चोट लगी और इससे जुड़ी घटना को अपने बेटे के किए गए व्यवहार से जोड़ा।

जब होस्ट कपिल शर्मा ने फराह से उनकी चोट के बारे में पूछा तो उन्होंने चुटकी लेते हुए बताया - "मैं अपने स्विमिंग पूल की सीढ़ियों पर फिसल गईं। जबकी गिरना शिरीष को चाहिए था, मुझे स्विमिंग कॉस्ट्यूम में देख कर।

फराह ने कहा कि जब वो गिरी तो उनकी बेटियां दिवा और अन्या उनकी मदद के लिए दौड़े चले आए, मगर उनके बेटा ज़ार नहीं आया, उसे बस फोन में लगे पासवर्ड की चिंता थी। फराह ने कहा- "वो मेरी मदद करने के बजाय पासवर्ड पूछ रहा था।" फिर फरहा ने हंसते हुए कपिल को बताया कि, "मैंने अपने बेटे को कहा, 'तू तो जायदाद से गया'।"

यह भी पढ़े -इन सेलेब्स को मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी

इसके बाद कपिल ने फराह से पूछा कि क्या कभी किसी हीरो ने उन्हें रवीना के साथ रोमांटिक सीन की टाइमिंग बढ़ाने के लिए क्या रिश्वत दी है। फराह ने कहा, "बोलते तो थे, सारे हीरो मरते थे इस पार।" रवीना ने पलट कर जवाब दिया कि ऐसा नहीं था और कहा कि किसी ने भी उनसे ऐसा नहीं कहा कि वो उनसे प्यार करते हैं। कपिल ने रवीना के साथ फ़्लर्ट करने का अवसर मौका ढूंढ लिया, और रवीना से कहा- "काई नहीं बोल पाते, मन में रखते हैं, फिर वो टीवी पे काम करने लगते हैं, वो क्या करे?"

फराह ने मजाक में कहा कि अगर कपिल ने उन्हें अच्छी तरह से रिश्वत दी होती, तो वो उन्हें अर्चना पूरन सिंह के बजाय रवीना के साथ डांस करवाती। प्रोमो में कृष्णा अभिषेक और जेमी लीवर को डांस करते दिखाया गया था। कपिल ने भी अर्चना के साथ डांस किया। कृष्णा ने फराह की प्रसिद्ध बिरयानी के बारे में भी चुटकी ली। कृष्णा ने कहा कि फराह में एक गजब का टेंलेन्ट है कि अगर कहीं मुर्गा चल रहा हो तो वो चलते हुए मुर्गे का पैर का टुकड़ा निकाल लेती हैं।

यह भी पढ़े - राजेश खन्ना के बाद अब इस स्टार पर बनने जा रही है बायोपिक