
जब भरी महफिल में इस अभिनेता ने शाहरुख खान को कह दिया- 'शट अप'
बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'लॉबिंग' और नेपोटिज्म को लेकर हमेशा से ही सोशल मीडिया पर बहस किसी न किसी मुद्दे पर होती रहती है। चाहे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के समय की बात हो या फिर एक्टर रणवीर शौरी के सरनेम को लेकर हो रहे भेदभाव की। शायद आपको पता न हो एक्टर ने ट्विटर पर अपने फैन एक रिप्लाई कर ये बात बताई थी की उनके सरनेम के चलते उन्हें फिल्में मिलने में दिक्कत होती हैं। ऐसा ही फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान एक और एक्टर के साथ हुआ। सोशल मीडिया पर ये पुरानी वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में शाहरुख खान, सैफ अली खान और नील नितिन मुकेश दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल ये वीडियो साल 2009 में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की है, उस दौरान शाहरुख खान और सैफ अली खान अवॉर्ड नाइट को होस्ट कर रहे थे। इसी दौरान बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने नील नितिन मुकेश को कुछ ऐसा कह दिय कि वो शाहरुख पर भड़क उठे थे।
वीडियो में दिखाया गया है कि शाहरुख ऑडियंस में बैठे एक्टर नील नितिन मुकेश से कहते हैं कि मुझे तुमसे एक सवाल पूछना है। फिर वो सवाल पूछते हैं - "तुम्हारा नाम है नील नितिन मुकेश। भईया इसमें सरनेम कहां पर है? ये सारे तो नाम हैं। तुम्हारा कोई सरनेम नहीं है क्या? शाहरुख की यह बात सुनकर ऑडियंस हसने लगती हैं। लेकिन नील के चेहरे पर हंसी नहीं होती। वह खड़े होते हैं और चुप रहते हैं। इसके आगे शाहरुख करते हैं - "जैसे हम सभी का सरनेम है। ये खान है, मैं खान हूं कोई रोशन है, वगैरह-वगैरह, तुम्हारा क्यों नहीं है।"
शाहरुख के इस सवाल पर नील मुस्कुराते हैं और कहते हैं - "सर बहुत ही अच्छा सवाल है। शाहरुख सर और सैफ सर आप दोनों का शुक्रिया, लेकिन क्या मैं अपना अधिकार ले सकता हूं, कुछ बोलने के लिए?" ये सुनते ही शाहरुख कहते हैं, "प्लीज प्लीज आप कुछ भी कह सकते हैं।"
फिर इसके आगे नील कहते हैं - "मुझे लगता है कि यह मेरी बेइज्जती है। यह मेरे लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आपने ध्यान नहीं दिया कि मेरे पिता भी यहीं बैठे हुए हैं।" नील के यह कहते ही सैफ उनसे माफी मांगते हुए सॉरी कहते हैं, लेकिन शाहरुख चुप रह जाते हैं। इसके आगे नील कहते हैं - "मुझे लगता है, आप दोनों के लिए इस तरह के सवाल करना बेहद गलत है। मेशा इस तरह से फिल्म सेट के पोडियम पर खड़े होकर मजाक बनाना।" फिर नील ऑडियंस में बैठे सभी लोगों से माफी मांगते हुए कहते हैं - "मुझे माफ कीजिएगा लेकिन मैं इसे निजी तौर पर एक बेइज्जती के तौर पर लेता हूं। मुझे लगता है कि ये सच में सही नहीं है और आपसे यही कहूंगा 'शट अप'।"
इतना कहने के बाद नील चुप हो जाते हैं, लेकिन सैफ फिर से पूछते हैं, 'लेकिन आपका सरनेम है क्या..' ये सुनते ही नील कहते हैं, "मुझे लगता है मुझे सरनेम की जरूरत नहीं है। मैंने काफी मेहनत की है इस मुकाम तक पहुंचने की कि आज मैं यहां शुरुआत के 10 लाइनों में बैठा हूं और आप यानी की शाहरुख खान और सैफ अली खान मुझसे सवाल पूछ रहे हैं, ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। लेकिन मैं आपसे यही कहना चाहूंगा 'शट अप'।"
इस तरह के नील के व्यवहार से सभी ऑडियंस में मौजूद लोग चौंक जाते हैं। मगर इस बात का खुलासा करते हुए बाद में बताते हैं कि ये सब शाहरुख खान सर का ही प्लान था। मुझे ऑर्गेनाइजर्स ने पहले ही कह दिया था कि मुझ शाहरुख खान सर की एक्टिंग का हिस्सा बनना है। दरअसल, मुझे इसके लिए कहा गया था कि वहां जल्दी पहुंचना है और इसकी रिहर्सल करना है। लेकिन दुर्भाग्य से मैं अपने पेरेंट्स को लेने बाहर गया था और लौटते वक्त ट्रैफिक में फंस गया।
यह भी पढ़े - शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक इन सेलेब्स को मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी, अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल
नील ने बताया- "जब तक मैं वेन्यू पर पहुंचा तो मेरे पास सिर्फ शॉर्ट ब्रीफिंग का वक्त बचा हुआ था। मुझे जल्दबाजी में बताया गया कि आखिर करना क्या है? नील ने कहा, मैं शाहरुख को कैसे कह सकता था शट अप। मैंने तो कभी अपने ड्राइवर से भी इस तरह बात नहीं की।" आगे नील ने कहा- "शाहरुख सर ने मुझे कहा था कि तुम्हें ऐसा करना है और आखिर में सैफ और मुझ पर अंडे भी फेंकने हैं। मैंने शाहरुख सर से कहा कि मुझे बख्श दो, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और फिर मुझे ये सब करना पड़ा।" नील ने बताया कि ये सब होने के बाद बिपाशा बसु मेरे पास दौड़कर आईं और बोलीं कि यदि यह एक एक्ट है तो यह बहुत डरावना है। कैटरीना ने भी शो के बाद मुझसे शाहरुख से माफी मांगने के लिए कहा था।
आपको बता दें नील नीतिन मुकेश 15 जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट करगें, वो मशहूर सिंगर मुकेश के पोते और सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं। नील नितिन मुकेश ने बचपन में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नील ने फिल्म ‘विजय’ और ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ में भी काम किया था।
यह भी पढ़े - फराह खान ने अपने 13 साल के बेटे ज़ार को किया जायदाद से बेदखल, कहा- तू तो जायदाद से गया
Published on:
13 Jan 2022, 10:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.