बॉलीवुड

जब फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़कर विनोद खन्ना चले गए थे अमेरिका, इस डायरेक्टर पर आ गई थी मुसीबत

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता रहे विनोद खन्ना आज हमारे बीच नहीं हैं। जब भी उनका नाम आता है लोगों के जेहन में उनसे जुड़े वो सारे किस्से सामने आ जाते हैं जो काफी ज्यादा प्रचलित हैं।
2 min read
Jan 22, 2022
vinod khanna
vinod khanna

एक्टर विनोद खन्ना ने सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी सुर्खियां बटोरी थीं। जब करियर के तौर पर विनोद खन्ना काफी नाम कमा रहे थे, उसी दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बारे में सोच लिया। यह बात शायद ही किसी से छिपी होगी कि विनोद ने एक समय पर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और वह ओशो की शरण में चले गए थे। हालांकि इस कदम के पीछे कई कारण बताए जाते हैं, लेकिन जो सबसे सटीक वजह बताई जाती है वो है उनके अपनों का दुनिया से चले जाना।

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक दुर्घटना में अपने चचेरे भाई की मृत्यु और मां के निधन के बाद विनोद खन्ना जैसे जिंदगी से हार चुके थे। ये वहीं वक्त था जब उन्होंने ओशो की तरफ रुख किया था और बहुत कम लोग ही इस बात से वाकिफ हैं। लगभग चार साल तक एक्टर विनोद खन्ना रजनीश के आश्रम में जा कर रहे थे, जो कि अमेरिका में था।

इस दौरान वे जितने भी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे सब अधूरे छोड़ कर ही वे चले गए थे। उन्होंने अपनी एक फिल्म बीच में ही छोड़ दी थी। दरअसल उस समय विनोद खन्ना ‘शत्रुता’ नामक एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और ये फिल्म लगभग 75 प्रतिशत तक पूरी भी हो गई थी और फिर एक दिन विनोद खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला कर डाला।

इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट द्वारा किया जा रहा था। शत्रुता में नसीरुद्दीन शाह और रेखा भी अहम भूमिका में थीं। संदीप सेठी द्वारा प्रोड्यूस की जा रही। निर्माता ने विनोद खन्ना से इस फिल्म को पूरा करने की बहुत अपील भी की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इतना ही नहीं खबरें तो यहां तक भी है कि विनोद खन्ना ने जब प्रोड्यूसर का फोन उठाना बंद कर दिया, तब महेश भट्ट खुद विनोद खन्ना को मनाने के लिए अमेरिका गए थे। हालांकि इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ।

कुछ सालों बाद यानी 1986 में वह भारत वापस आए और तब उन्होंने अपने प्रोजेक्ट को पूरा किया, लेकिन ये फिल्म रिलीज ही नहीं हो पाई। पर्सनल लाइफ से हटकर प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो विनोद खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबे वक्त तक काम किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी जो आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं।

उन्होंने परवरिश, मुकद्दर का सिकंदर, पांच दुश्मन, शंकर शंभु, अमर अकरबर एंथनी, जमीर जैसी फिल्मों के जरिए विनोद खन्ना ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उन्होंने राजनीति में भी कसर नहीं छोड़ी। विनोद खन्ना भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चार बार पंजाब के गुरदासपुर से सांसद से रहे थे।

Published on:
22 Jan 2022 06:15 pm
Also Read
View All
तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग