पिछले साल की सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आजकल अपने अपने काम में व्यस्त हैं।
पिछले साल की सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आजकल अपने- अपने काम में व्यस्त हैं। जहां विराट एक तरफ मैच में पसीना बहा रहे हैं तो वही दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा मुम्बई में अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं। लेकिन इसी बीच अनुष्का विराट की गैरहाजिरी में ऐसा काम कर गई जिसके बाद वो सबकी निगाहें बस उनपर ही टिक गई।
दरअसल अनुष्का शर्मा मुम्बई में एक फंक्शन में शिरकत करने पहुंची थी। जहां पर वो जैसे ही मंच पर चढ़ी वैसे ही दर्शकों की निगाहें बस उन पर ही टिक गई। बता दें कि इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने दर्शकों की फरमाईश पर स्टेज पर एक छोटा सा डांस किया जिसके बाद तो दर्शको की तालियां ही नही थमी।इस डांस में अनुष्का का साथ आलिया भट्ट निभा रही थी।
गौरतलब है कि अभी पिछले महीने ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने देश के बाहर शादी की है। शादी की जानकारी अनुष्का शर्मा ने फोटो शेयर करके दी थी। जिसके बाद मीडिया में जैसे कोहराम ही मच गया था। उसके बाद से लगातार कभी इस जोड़ी की शादी की फोटो कभी शादी के पहले की फोटो तो कभी हनीमून तो कभी रिसेप्शन की फोटो इंटरनेट पर VIRAL होती रही थी।
विरुष्का की शादी का एक VIDEO भी काफी वायरल हुआ जिसमें विराट के साथ डांस कर रही हैं। माना जा रहा है कि रिसेप्शन के बाद अनुष्का ने अब इस फंक्शन में पब्लिकली डांस किया है। बस कमी रह गई तो विराट कोहली की।