बॉलीवुड

पति विराट संग पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंची अनुष्का, समाधि स्थल पर लगाया ध्यान

इन दिनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) धार्मिक यात्रा पर हैं। कुछ समय पहले जोड़ा वृंदावन पहुंचा था और अब दोनों ऋषिकेश पहुंचे हैं।

less than 1 minute read
Jan 31, 2023
virat kohli anushka sharma

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले जोड़ा वृंदावन गया था और अब टेस्ट सीरीज से पहले दोनों ऋषिकेश पहुंच गए हैं।

यहां वे शीशमझाड़ी स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचे। शाम करीब पांच बजे विराट, अनुष्का और उनकी मां सरोज आश्रम पहुंचे। इसके बाद विराट ने परिवार सहित आश्रम स्थित भगवान शिव के मंदिर के दर्शन और पूजा अर्चना की।

दोनों ने करीब 20 मिनट तक वहां ध्यान लगाया। शाम को परिवार ने घाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती भी की। विराट ने परिवार के साथ आश्रम में ही सात्विक भोजन किया।

यह भी पढ़ें- पठान के विरोध के बीच मौलवी का बयान वायरल

बताया जा रहा है जोड़ा मंगलवार की शाम तक वहीं रुक सकता है। पति-पत्नी वहां भंडारे का भी आयोजन करवाने वाले हैं। बता दें कि स्वामी दयानंद आश्रम में इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई अभिनेता और राजनीति से जुड़े लोग भी समाधि स्थल के दर्शन के लिए आ चुके हैं।

स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं यहां आए थे। बाद में स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए।

कुछ समय पहले कपल ने नीम करोली बाबा के आश्रम के दर्शन किए थे। साथ ही दोनों को रमन रेती मार्ग स्थित केली कुंज में हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के यहां देखा गया था। अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी फिल्म में अनुष्का क्रिकेटर बनी हैं।

यह भी पढ़ें- बेस्ट फ्रेंड की शादी में अचानक डांस फ्लोर पहुंची नोरा फतेही

Published on:
31 Jan 2023 09:18 am
Also Read
View All