बॉलीवुड

AAP की शानदार जीत पर फिदा हुए विशाल ददलानी, कहा- केजरीवाल नहीं छोड़ेगें IIT की आदत, हर बार 90%

बॉलीवुड सिंगरVishal Dadlani ने 'आप' की जीत पर दिया Arvind Kejriwal को बधाई

less than 1 minute read
Feb 12, 2020
,,

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) के नतीजे सबके सामने आ चुके हैं।दिल्ली की 70 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आ चुके हैं।70 में से 62 सीटों पर आप ने कब्जा किया है। बची 8 सीटें भाजपा के झोली में गई है। वहीं कांग्रेस ने पिछली बार की तरह इस बार भी खाता नहीं खोला है। केजरीवाल की इस शानदार जीत पर पूरे देश से उनको बधाई मिल रही है। लेकिन उनके दोस्त और बॉलीवुड सिंगर विशाल दललानी(vishal dadlani) ने उन्हें खास अंदाज़ में बधाई दी है।

बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी (vishal dadlani) ने ट्वीट कर पार्टी और उनके समर्थक और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है।विशाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,ये अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) भी आई आई टी की आदतें छोड़ने को तैयार नहीं है. यहां भी 90%, हद्द है अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आतिशी, राघव चड्ढा, सौरभ भारद्वाज और सभी आप उम्मीदवारों को ढेर सारी बधाइयां।

इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा - 'नफ़रत की हार, मेहनत और सच्चाई की जीत। सुनते तो हैं, लेकिन दिल्ली ये लगातार तीसरी बार साबित कर चुकी है। जय हिंद, मेरे दोस्तों, मेरे अपनों, मेरे सरफ़रोश हमवतन। असीम प्यार और अनेक धन्यवाद। मैं आर सभी को गले लगाता हूं'।

बता दें दिल्ली चुनाव रा रिजल्द आने से पहले भी रिजल्ट आने से पहले भी विशाल ने ट्वीट कर आप का हौसला बढ़ाया था। उन्होंने कहा था कि 'हारे तो मेहनत करेंगे... जीते तो और मेहनत करेंगे... मैं काउंटिंग नहीं देख रहा, क्योंकि इसे देखने के बाद तनाव हो रहा है।

Published on:
12 Feb 2020 12:32 pm
Also Read
View All
Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा

बॉलीवुड में करियर बनाने को लेकर छलका अनुराग कश्यप का दर्द, बोले- तमिल सिनेमा ने सुरक्षित महसूस कराया