बॉलीवुड

ड्रग केस में Vivek Oberoi की पत्नी प्रियंका अल्वा को क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस, जल्द होगी पूछताछ

सैंडलवुड ड्रग केस (Sandalwood Drug Case) में अब विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की पत्नी प्रियंका अल्वा को बेंगलुरु की क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी किया है। ड्रग मामले फंसे उनके भाई आदित्य अल्वा को लेकर जल्द ही प्रियंका से पूछताछ की जाएगी।
2 min read
Oct 16, 2020
Crime Branch sent notice to Vivek Oberoi wife Priyanka Alwa
Crime Branch sent notice to Vivek Oberoi wife Priyanka Alwa

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ड्रग केस से घिरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल उनके साले आदित्य अल्वा के बाद अब विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा (Priyanka Alwa) का नाम इसमें सामने आया है। विवेकी की वाइफ को बेंगलुरु सिटी पुलिस की क्राइम ब्रांच (Crime branch) ने नोटिस भेजा है। पिछले दिनों बेंगलुरु पुलिस मुंबई में विवेक के घर पर भी अचानक से पहुंची थी। पुलिस ने उनके पूरे घर की छानबीन की थी। दरअसल, उन्हें किसी ने खबर दी थी कि आदित्य अल्वा (Aditya Alwa) अपने जीजा विवेक के घर पर छुपे हुए हैं। आदित्य अल्वा के खिलाफ वारेंट जारी किया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है फिलहाल वो फरार हैं। विवेक की मुश्किले धीरे-धीरे बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

क्राइम ब्रांच ने भेजा विवेक की पत्नी को नोटिस

आदित्य अल्वा के फरार होने के बाद पुलिस ने विवेकी की पत्नी प्रियंका को बड़े कारण से नोटिस भेजा है। पुलिस प्रियंका से पूछताछ कर आदित्य के बारे में सबूत तलाशने की कोशिश करेगी। पुलिस का कहना है कि अल्वा अपनी बहन प्रियंका से लगातार संपर्क में थे, ऐसे में उन्हें कोई अहम जानकारी मिल सकती है। क्राइम ब्रांच के नोटिस के बाद प्रियंका से जल्द ही पूछताछ की जाएगी। जाहिर है कि विवेक ओबेरॉय की मुश्किले कम नहीं होने वाली हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि आदित्य अल्वा, विवेक के परिवार से बेहद करीब हैं इसीलिए उनके घर पर भी छापेमारी की गई थी।

विवेक के साले पर ड्रग सप्लाई का आरोप

गौरतलब हो कि आदित्य अल्वा पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग सप्लाई करने का आरोप लगा है। वहीं विवेक का नाम ड्रग मामले (Drug case) में जुड़ने से उनके फैंस बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड के अलावा टॉलीवुड भी ड्रग मामले से अछूता नहीं है। अब तक कई कन्नड़ एक्टर्स और ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी जैसे कलाकारों का नाम शामिल है।

Published on:
16 Oct 2020 06:46 pm