बॉलीवुड

Hrithik Roshan की फिल्म ‘वॉर 2’ से जुड़ा सीन वायरल, तलवार लिए एक्शन में दिखे एक्टर

War 2 Scene: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर-2 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। इसी बीच इसका एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
2 min read
• •
May 04, 2025
War-2-hrithik-roshan-jr-ntr-action-scene-viral-leak
War 2

War 2 Scene: साल 2019 में आई फिल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब फिल्म का सीक्वल यानी 'वॉर 2' आने वाला है और इस बार टाइगर की जगह साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ऋतिक के साथ नजर आएंगे।

ये जूनियर एनटीआर की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी, जिसके लिए वो पूरी मेहनत कर रहे हैं। फिर चाहे बात फिजीक की हो, हिंदी बोलने की हो या एक्शन सीन्स।

सोशल मीडिया पर लीक हुआ सीन

वॉर 2 फिल्म

इसकी शूटिंग अभी चल रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें ऋतिक रोशन कटाना तलवार लिए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में आग और वॉर जैसे माहौल वाले सीन हैं, जिससे लग रहा है कि ये फोटो फिल्म 'वॉर 2' के सेट से ली गई है।

हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि ये क्लिप कहां से लीक हुई है। लेकिन इससे फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

तलवारबाजी करते दिखे ऋतिक रोशन

पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऋतिक रोशन फिल्म में एक शानदार तलवारबाजी वाला फाइट सीन करने वाले हैं। अब जो क्लिप वायरल हुई है, वो इस बात की पुष्टि करती नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि ये एक्शन सीन मुंबई के अंधेरी इलाके में बनाए गए एक भव्य सेट पर शूट किया गया है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक का एंट्री सीन जापान की एक मौनेस्ट्री में फाइटिंग सीक्वेंस के साथ होगा।

वॉर 2 रिलीज डेट

अगर वायरल वीडियो वाकई फिल्म के उसी सीन का हिस्सा है, तो ये 'वॉर 2' के लिए एक बड़ा स्पॉयलर भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर ये फोटो ट्रेंड कर रही है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिल्म की बात करें तो ये आने वाली 14 अगस्त को रिलीज होगी।

Updated on:
04 May 2025 12:49 pm
Published on:
04 May 2025 12:49 pm
Also Read
View All
मुश्ताक खान की उम्र और फिल्मों को लेकर गलत जानकारी पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आता है जन्मदिन

The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर