वीडियो वायरल होने के बाद बाबिल खान की टीम का रिएक्शन भी आया। उन्होंने बताया है कि ये एक मूवी के प्रमोशन के लिए बनाया गया वीडियो था, जो अब लीक हो गया है। साथ ही टीम ने बताया कि इसमें वो बॉलीवुड को सुधारने की बात कर रहे थे। ये पूरा वीडियो नहीं है। उसके आगे वाले हिस्से में वो कह रहे थे कि बॉलीवुड को कोई बेटर बना सकता है तो वो अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। उन्होंने इन लोगों को अच्छा बताते हुए कहा था कि ये ही जो बॉलीवुड को बचा सकते हैं।