बॉलीवुड

देश के जाने-माने मुस्लिम ने बनाई राम जन्मभूमि पर जबरदस्त फिल्म, यहां देखें ट्रेलर

यह फिल्म अयोध्या में राम मंदिर पर होने वाली सियायत को बेपर्दा करती है।
2 min read
Nov 20, 2018
Ramjanmbhoomi
Ramjanmbhoomi

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर हमेशा से सियासत चलती रही है। कई बार राम मंदिर को लेकर नेताओं के बयान भी सामने आते रहे हैं। चुनावों के दौरान भी यह मुद्दा काफी चर्चा में रहता है। अब अयोध्या में राम मंदिर से जुड़ी सियासत पर बनी पहली फिल्म 'राम जन्मभूमि' का ट्रेलर लखनऊ में रिलीज किया गया। यह फिल्म अयोध्या में राम मंदिर पर होने वाली सियायत को बेपर्दा करती है।

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं निर्माता:
मजेदार बात यह है कि इस फिल्म का निर्माण एक मुस्लिम ने किया है। इस फिल्म के लेखक और निर्माता वसीम रिजवी हैं, जो कि खुद शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन भी है और अयोध्या में राम मंदिर के पक्षधर भी हैं। फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है।

फिल्म के जरिए देना चाहते हैं संदेश:
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रिजवी ने कहा कि वह फिल्म के माध्यम से राममंदिर पर अपने विचार देश तक पहुंचाना चाहते हैं। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग अयोध्या और0 लखनऊ में हुई है।

राममंदिर बनाने की कर चुके हैं पहल:
बता दें कि शिया वफ्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी पहले भी विवादित भूमि पर राममंदिर के निर्माण की पहल कर चुके है। इस वजह से उनको कट्ट्टर मुस्लिम संगठनो के विरोध का सामना भी करना पड़ा था। इसके बावजूद वे हमेशा अयोध्या में राम मंदिर के लिए प्रयासरत रहे है और अपने इन्हीं कोशिशों को फिल्म के जरिए सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं।

हलाला जैसी बुराई पर भी संदेश:
रिजवी ने कहा 'मुझे पता है कि धर्म के पाखंडी ठेकेदार और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करनेवाले नेताओं के लिए यह फ़िल्म बहुत चुभने वाली है, लेकिन हम इस फ़िल्म के साथ देश में राम जन्भूमि पर मंदिर के निर्माण के साथ ही हलाला जैसे शर्मनाक बुराई को समाज से जल्द से जल्द मिटाना चाहते है।'

Published on:
20 Nov 2018 10:31 am