मंदिर बनाने का एकमात्र रास्ता लोकसभा में कानून बनाकर ही है। बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर सभी राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में लगे हैं। सभी धर्माचार्य राम मंदिर निर्माण के कार्य में लगे हैं। इसके अतिरिक्त कोई दूसरा रास्ता नहीं है। एक सवाल के जवाब में क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हम लोग विपक्ष से लगातार पूछते चले आ रहे हैं कि मंदिर के विरोध में है या पक्ष में है। यदि मंदिर के पक्ष में है तो हमारा साथ दें और यदि विरोध किया तो आगे देखा जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में इनकी पोल पट्टी खोली जाएगी। 2019 के पहले राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।