बॉलीवुड

सलमान खान और रणबीर कपूर ने कैटरीना को शादी पर दिए करोड़ों के गिफ्ट, जानें किसने दिया सबसे महंगा गिफ्ट

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को बॉलीवुड स्टार्स ने शादी की बधाइयां दी। इसके साथ ही कई स्टार्स ने एक से बढ़कर एक काफी महंगे-महंगे गिफ्ट्स दिए हैं। गिफ्टस देने वालों में कैटरीना के एक्स बॉयफ्रेंड रनबीर कपूर और सलमान खान का भी नाम शामिल है।
2 min read
Wedding gifts of Katrina Kaif and Vicky Kaushal
Design Photo

नई दिल्ली: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शाही अंदाज में राजस्थान में शादी की। इस नए नवेले जोड़े को बॉलीवुड स्टार्स ने शादी की बधाइयां दी।

इसके साथ ही वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ के अनुसार कई स्टार्स ने एक से बढ़कर एक काफी महंगे-महंगे गिफ्ट्स दिए हैं। गिफ्टस देने वालों में कैटरीना के एक्स बॉयफ्रेंड रनबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और सलमान खान (Salman Khan) का भी नाम शामिल है। जिन्होंने अपनी पूर्व प्रेमिका की शादी पर बढ़-चढ़कर खर्च किया है।

सलमान खान- कैटरीना कैफ की शादी में सलमान खान ने अपना दिल खोलकर रख दिया है। सलमान खान ने विक्की-कैटरीना को तीन करोड़ की रेंज रोवर गिफ्ट की है।

आलिया भट्ट- आलिया भट्ट जो अब रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड की एक्स को लाखों के परफ्यूम्स गिफ्ट किए हैं।

रणबीर कपूर- कैटरीना की शादी में रणबीर कपूर ने भी अपनी जेब काफी हल्की की है। उन्होंने एक्ट्रेस को लगभग 2.7 करोड़ का हीरे का हार गिफ्ट किया है।

अनुष्का शर्मा- एक्ट्रेस अनुष्का ने कैटरीना को गिफ्ट में 6.4 लाख रुपये की डायमंड ईयररिंग्स दिए हैं।

शाहरुख खान- बॉलीवुड SRK के किंग खान ने इस जोड़े को उनकी शादी में एक महंगी पेंटिंग गिफ्ट की, जिसकी कीमत 1.5 लाख हैं।

ह्रितिक रोशन- बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक ने विक्की को एक BMW G310 R गिफ्ट की है।

तापसी पन्नू- तापसी ने विक्की को एक प्लैटिनम ब्रेसलेट गिफ्ट किया जिसकी कीमत 1.4 लाख है।

विक्की कौशल- विक्की कौशल ने अपनी लेडीलव 1.3 करोड़ की एक हीरे की अंगूठी गिफ्ट की है।

कैटरीना कैफ- कैटरीना ने अपने पति को मुंबई में एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया, जिसकी कीमत कथित तौर पर 15 करोड़ है।

Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’