दरएसल अपनी किताब लॉंचिंग के दौरान दिए एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने साल 1973 में फिल्म ‘बॉबी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए मैंने बेस्ट एक्टर का अवार्ड 30 हजार रुपये देकर खरीदा था। ऋषि ने बताया कि इसके लिए मैंने एक शख्स को 30 हजार रुपये दिए थे। जिसके बाद मुझे ‘बेस्ट एक्टर’ का अवार्ड मिला था, असल में वो अवार्ड मुझे मिला नहीं था, मैने उसे खरीदा था। अपनी इस गलती का मुझे आज तक पछतावा है।