बॉलीवुड

आमिर खान के एक प्रैंक की वजह से जूही चावला 7 साल तक रही थीं नाराज

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और जूही चावला ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जिसमें 'कयामत से कयामत तक', 'लव लव लव', 'हम हैं राही प्यार के', 'तुम मेरे हो' 'इश्क' जैसी फिल्में शामिल हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2021, 2:00 PM IST
aamir_khan_juhi_chawla.jpg
Aamir Khan Juhi Chawla

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की लोगों के बीच काफी दीवानगी है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का बिजनेस करती हैं। आमिर ने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जूही चावला लीड रोल में थीं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। जिसमें 'कयामत से कयामत तक', 'लव लव लव', 'हम हैं राही प्यार के', 'तुम मेरे हो' 'इश्क' जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान और जूही चावला ने एक-दूसरे के 7 साल तक बात नहीं की थी।

आमिर की हरकत पर भड़कीं जूही
दरअसल, जूही चावला आमिर की एक बात से इतना गुस्सा हो गईं कि उन्होंने शूटिंग पर आना ही बंद कर दिया। ये वाक्या है 'इश्‍क'। 22 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान, जूही चावला, अजय देवगन लीड रोल में थे। लेकिन इस फिल्म के बाद से ही आमिर और जूही ने कभी साथ में काम नहीं किया। फिल्म के दौरान आमिर के एक प्रैंक से जूही काफी नाराज हो गई थीं। जिसके बाद से ही दोनों के बीच लंबे वक्त तक बातचीत बंद रही।

आमिर ने जूही के हाथ पर थूका
आमिर ने जूही से कहा था कि वो ज्‍योतिष के बारे में जानते हैं। इसके बाद वह जूही का हाथ देखने लग गए। जूही ने जैसे ही आमिर की तरफ अपना हाथ बढ़ाया तो आमिर ने उनके हाथ पर थूक दिया। आमिर की इस हरकत से जूही बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने शूटिंग पर आना बंद कर दिया। जिसके बाद आमिर और अजय देवगन उनके घर गए। आमिर ने उनसे माफी मांगी। लेकिन आमिर को भी इस बात का बुरा लगा कि जूही ने शूटिंग पर आना ही छोड़ दिया। इसके बाद आमिर ने जूही से बात करना बंद कर दिया। दोनों शूटिंग के वक्त एक-दूसरे की तरफ देखते तक नहीं थे। अगर जरूरत पड़ती तो ही दोनों के बीच प्रोफेशनल बातचीत होती थी।

जूही ने किया फोन
छह-सात साल तक दोनों ने बात नहीं की। लेकिन उसके बाद जब आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना के तलाक की खबर जूही को मिली तो उन्होंने आमिर को फोन किया। पहले तो आमिर फोन नहीं उठाते थे लेकिन फिर बाद में उन्हें एहसास हुआ कि इतने सालों बातचीत बंद होने के बावजूद दोनों की दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ा। जिसके बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया। बता दें कि जूही चावला आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दोनों के ही बहुत क्लोज थीं। ऐसे में उन्होंने दोनों के बीच चीजें ठीक करने की कोशिश की।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन