बॉलीवुड

जब आमिर खान की इस हरकत से बुरी तरह भड़क गई थीं माधुरी दीक्षित, मारने के लिए दौड़ पड़ी थीं पीछे

एक बार आमिर खान ने माधुरी दीक्षित के साथ कुछ ऐसा किया था वो इतनी भड़क गई थीं कि हॉकी स्टिक लेकर एक्टर को मारने के लिए दौड़ पड़ी थीं।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2021, 11:53 AM IST
When Aamir Khan pranked with Madhuri Dixit
Aamir Khan and Madhuri Dixit

नई दिल्ली: एक वक्त था जब बॉलीवुड सुपरस्टार और मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने प्रैंक और सेट पर की गई मस्ती के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ प्रैंक किये, जिसमें माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भी शामिल हैं। एक बार आमिर खान ने माधुरी दीक्षित के साथ कुछ ऐसा किया था कि वो इतनी भड़क गई थीं कि हॉकी स्टिक लेकर एक्टर को मारने के लिए दौड़ पड़ी थीं।

आप आसानी से धोखा खाने वाली इंसान हैं

दरअसल इस बात का खुलासा खुद आमिर खान ने फरहान अख्तर के शो ‘ओये! इट्स फ्राइडे’ पर किया था। आमिर खान ने बताया था कि मैंने फिल्म ‘दिल’ के सेट पर माधुरी के साथ एक प्रैंक किया था, जिससे माधुरी दीक्षित इतनी भड़क गई थीं कि वह उन्हें मारने तक के लिए दौड़ पड़ी थीं।

आमिर खान ने बताया था कि “मैं उनके साथ हाथ पढ़ने का प्रैंक कर रहा था। मैंने उनका हाथ देखते हुए कहा कि आप आसानी से धोखा खाने वाली इंसान हैं। आप बहुत ही इमोशनल भी हैं और आप लोगों पर आसानी से भरोसा भी कर लेती हैं। जो जो बाते मैं उन्हें कह रहा था, वह मेरे साथ हां में हां मिलाती जा रही थीं।

मैंने उनके हाथ पर थूक दिया था

तभी मैंने कहा कि लोग आपको आसानी से ***** बना लेते हैं, जैसे कि अभी मैं बना रहा हूं। आमिर खान ने बताया कि आखिरी लाइन बोलते ही मैंने उनके हाथ पर थूक दिया था। जिसके बाद वो हॉकी स्टिक लेकर मुझे मारने के लिए मेरी पीछे दौड़ पड़ी थी।

आपको बता दें कि आमिर खान से जुड़ी इस बात का जिक्र खुद माधुरी दीक्षित ने भी ‘आस्क मी एनिथिंग’ के दौरान किया था। माधुरी दीक्षित से एक फैन ने सवाल किया था कि उन्होंने सेट पर सबसे शरारती चीज क्या की है? इसके जवाब में माधुरी दीक्षित ने कहा, “फिल्म ‘दिल’ के सेट पर मैं आमिर खान के पीछे हॉकी स्टिक लेकर दौड़ी थी, क्योंकि उन्होंने मेरे साथ प्रैंक किया था। एक यही मेरी सबसे शरारती चीज है।

'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले हैं

आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का करीना कपूर खान भी हिस्सा हैं। यह हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म लाल सिंह चड्ढा पिछले साल रिलीज होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण शूटिंग पूरी न हो सकी। अब इस फिल्म का अगले साल रिलीज होना तय हुआ है।

Updated on:
8 Nov 2021, 11:53 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई