बॉलीवुड

जब एक फैन ने अपने सुपरस्टार सलमान खान में ही जड़ दिया था डंडा, जानें आखिर ऐसा क्या हुआ था

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के करोड़ों फैंस हैं। जो उनके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ फैंस स्टार्स के लिए मुसीबत भी बन जाते हैं। आज हम आपको इस बारे में सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा सुना रहे हैं।

2 min read
Salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के करोड़ों फैंस हैं। जो उनके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ फैंस स्टार्स के लिए मुसीबत भी बन जाते हैं। आज हम इस बारे में आपको सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा सुना रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये बात कुछ सालों पहले की है। एक दिन सोहेल खान (Sohel Khan) जॉगिंग करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक लड़का उनके घर की तरफ मुंह किए खड़ा है और सलमान खान को जमकर गंदी-गंदी गालियां दे रहा है। ये देखने के बाद पहले सोहेल ने अपने गुस्से को कंट्रोल किया और उस लड़के को अपने पास बुलाया। जिसके बाद ऐसा करने का कारण पूछा। लेकिन पास आकर वो लड़का सोहेल से बदतमीजी करने लगा। ऐसा करने पर सोहेल ने उस लड़के को एक थप्पड़ मार दिया।

गैलेक्सी अपार्टमेंट के चौकीदार ने ये सब देखने के बाद घर में जाकर सबको इस बात की जानकारी दी। सलमान खान उस दिन घर पर ही थे और ये बात सुनते ही बाहर आ गए, लेकिन तब तक उस लड़के के कुछ दोस्त भी वहां पहुंच गए थे और सोहेल से झगड़ रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस झगड़े के दौरान उनमें से एक लड़के ने गुस्से में सलमान खान की पीठ पर डंडे से मार दिया। इसके बाद सलमान और सोहेल दोनों ने उन लड़कों को जमकर मारा। इसके कुछ देर बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई और सभी लड़कों पकड़ कर थाने ले गई।

इसके बाद पुलिस पुछताछ में पता चला की सभी लड़के सलमान खान के फैन थे और 6 घंटे से घर की बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। जिससे निराश होकर घर लौट रहे थे, लेकिन एक लड़के ने घर लौटने से भड़ास निकालते हुए सलमान को गाली देनी शुरू कर दी।

हालांकि, जब ये बात सलमान को पता चली तो उन्होंने पुलिस वालों से लड़कों पर कोई सख्त कार्रवाई न करने और सिर्फ वॉर्निंग देकर ही छोड़ देने के लिए कहा था। जिसके बाद पुलिस ने सभी लड़को को वॉर्निंग देकर छोड़ दिया था।

Also Read
View All