24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निया शर्मा ने धूमधाम से किया गृह प्रवेश, आप भी देखें उनके नए आलीशान घर की तस्वीरें

निया शर्मा ने राधा अष्टमी के खास मौके पर अपने नए घर का गृह प्रवेश कर लिया है। जिसकी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने इस बेहद खूबसूरत घर को 'निया निवास' का नाम दिया है। जिसे तस्वीरों में देखकर सभी खूब पसंद कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 14 Sep 2021, 6:46 PM IST

nia_sharma.jpg

Nia Sharma

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी उनके फोटोज, तो कभी डांस वीडियो इंटरनेट पर छा जाते हैं। कल ही उन्होंने दो डांस वीडियो शेयर किए थे जो वायरल हो रहे हैं। फिलहाल निया एक खुशखबरी अपने फैंस को दी है। दरअसल उन्होंने राधा अष्टमी के खास मौके पर अपने नए घर का गृह प्रवेश कर लिया है। जिसकी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने इस बेहद खूबसूरत घर को 'निया निवास' का नाम दिया है। जिसकी तस्वीरें देखने के बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

निया के फैन पेज पर गृह प्रवेश का वीडियो और फोटो शेयर की गई हैं। जिसे देखकर निया के चाहने वाले उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। निया को बधाई देने वालों में भारती सिंह, सुरभि ज्योती, प्रियंक शर्मा, विशाल सिंह समेत कई सेलेब्स शामिल हैं। निया शर्मा ने अपना ये खूबसूरत घर नए साल के मौके पर मुंबई में लिया था। लेकिन अब खास मौके पर गृह प्रवेश कर किया है। गृह प्रवेश पूजा में उन्होंने अपने कुछ खास दोस्तों को बुलाया था। निया पूजा के दौरान व्हाइट कलर की ड्रेस में खूबसूरत नजर आई।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने टीवी सीरियल 'काली' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है, 'जमाई राजा' में रोशनी पटेल के किरदार निभाते नजर आईं थी। छोटे पर्दे के इन सीरियल्स से उन्हें काफी स्टारडम हासिल हुआ था। वहीं, रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'Twisted' में काम करने के बाद निया को और फैम हासिल हुआ।