बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर लगाया था ये गंभीर आरोप, जानें क्यों?

ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर लगाया था ये गंभीर आरोप, जानें क्यों?...
3 min read
• •
Updated: 1 Nov 2017, 1:45 PM IST
Aishwarya_Rai
Aishwarya_Rai

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेटी कर रही हैं। नीली आंखों वाली ये एक्ट्रेस अपने सिर पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का ताज पहन चुकी हैं। ऐश का जन्म 1 नवंबर को कनार्टक के मेंगलोर में हुआ था। आज 44 की हुई ऐश्वर्या राय की खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है, वह आज भी उतनी सुंदर और प्यारी लगती हैं। ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से जितनी तारीफें बटोरी हैं उसके साथ ही समय-समय पर कुछ विवादों का सामना भी उन्हें करना पड़ा है।

एक समय था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार में होने के चर्चे हुआ करते थे। क्योंकि उस समय सलमान खान और ऐश्वर्या एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे थे। लेकिन एक दिन अचानक से ऐसा दौर आया कि उन दोनों की राहें एक-दूसरे से जुदा हो गईं। अब हाल है ये कि वह एक-दूसरे को फूटी आंख देखना भी पसंद नहीं करते। लेकिन कुछ भी हो जब भी ये दोनों स्टार्स किसी इवेंट में या पब्लिकली दिखाई देते हैं तो आज भी लोगों के जहन में उनकी प्रेम कहानी की यादें ताजा हो जाती है। भले उनकी प्रेम कहानी का अंत हो गया हो।

सलमान और ऐश्वर्या को ब्रेकअप के बाद से आज तक शायद ही किसी ने किसी अवसर पर उनको बातें करते हुए देखा होगा। लेकिन जब वे किसी इंवेट में साथ-साथ शिकरत करते हैं उनकी अधूरी प्रेम कहानी फिर सुर्खियों आ जाती है। हाल ही एक इवेंट के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या ने शिरकत थी और काफी चर्चा में भी रहे थे बल्कि उन दोनों के बीच काफी फासला था लेकिन हो सकता उनकी आंखें तो एक-दूसरे से टकराई होंगी ही। इसी इवेंट के दौरान जब ऐश्वर्या राय अवॉर्ड लेने गई तो सलमान खान ने खूब क्लिपिंग भी की थी। और सलमान खान ने इस इवेंट को कवर कर रहे चैनल से इस सीन काटने की गुजारिश भी की थी।

लेकिन साल 2002 में ऐश्वर्या राय ने सलमान खान को लेकर एक विस्फोटक इंटरव्यू दिया था। बता दें कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड फिल्म हम दिल दे चुके के दौरान एक-दूसरे को डेटिंग करने लगे और जल्द ही उनका प्यार इतना परवान चढ़ा कि पूरी इंडस्ट्री में केवल उन्हीं के प्यार चर्चे होते रहते थे। हालांकि कुछ समय बाद सलमान और ऐश्वर्या में ब्रेकअप हो गया था। लेकिन सलमान खान यही नहीं रूके। एक दिन सलमान खान ने ऐश्वर्या के घर पर जाकर वापस आने की अपील की। इतना ही नहीं सलमान खान ने कई बार ऐश्वर्या के बाद बदतमीजी भी की। बताया तो यहां तक जा रहा है सलमान खान ने ऐश्वर्या को थप्पड़ तक जड़ दिया था। मामला जब सर से ऊपर चला गया तो ऐश्वर्या राय ने सितंबर, 2002 में सलमान को लेकर एक इंटरव्यू में विस्फोटक और कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

इस दौरान ऐश्वर्या ने सलमान से ब्रेकअप होने को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि मेरा और सलमान खान का पिछले मार्च में ब्रेकअप हो गया है। अब वह सलमान के पास दोबारा नहीं जा सकती। उन्होंने ब्रेकअप होने की बड़ी वजह बताई कि सलमान खान मेरे साथ फोन पर बकवास करते हैं। उन्हें संदेह है क मेरा अफेयर मेरे को-स्टार शाहरुख या अभिषेक ये चल रहा है। जबकि मेरा किसी के साथ लिंकअप ही नहीं। एक समय था जब सलमान खान ने मेरे साथ मारपीट की थी लेकिन कोई चोट नहीं आई।

ऐश्वर्या ने इंटरव्यू में बताया कि हां मैं सलमान के साथ डेटिंग कर रही थी लेकिन उन्होंने मुझे धोखा दिया। ऐश ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि मेरे और मेरे परिवार की भलाई के लिए मैं सलमान खान के साथ काम नहीं कर सकती। मेरी लाइफ में सलमान खान का चैप्टर खत्म हो चुका है।

हालांकि इसके बाद दोनों ने इस मामलें में कभी कोई बात नहीं की है। तब से आज तक सलमान खान और ऐश्वर्या कभी किसी कीा मंच पर एकसाथ नजर नहीं आए हैं और ना ही किसी फिल्म में साथ काम किया है।