बॉलीवुड

जब महेश भट्ट के घर में घुस गए अनुपम खेर- झूठे, फरेबी, धोखेबाज कहकर चीखने लगे थे, आगे हुआ था कुछ ऐसा

‘मैं जब महेश भट्ट से मिला तो उनसे काम मांगा। इस पर उन्होंने मुझसे कहा था कि हां… मैंने सुना है कि तुम स्टेज पर बहुत अच्छा काम करते हो।
3 min read
• •
Updated: 7 Nov 2021, 11:35 AM IST
When Anupam Kher entered Mahesh Bhatt's house and started shouting
Anupam Kher and Mahesh Bhatt'

नई दिल्ली: महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने जहां बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वहीं, कभी अपनी फिल्म को लेकर तो कभी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में भी रहे हैं। साल 1984 में आई उनकी फिल्म “सारांश” (Saransh) को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं महेश भट्ट ने अनुपम खेर को इस फिल्म से रिप्लेस कर दिया था। जिसके बाद गुस्से में अनुपम महेश भट्ट के घर पहुंच गए थे।

मुंबई छोड़ने का मन बना लिया था

दरअसल अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि महेश भट्ट ने उनका दिल तोड़ दिया था, इसलिए उन्होंने मुंबई छोड़ने का मन बना लिया था। दरअसल ‘मैं जब महेश भट्ट से मिला तो उनसे काम मांगा। इस पर उन्होंने मुझसे कहा था कि हां… मैंने सुना है कि तुम स्टेज पर बहुत अच्छा काम करते हो। इस पर मैंने जवाब दिया था- नहीं, आपने गलत सुना है। मैं स्टेज पर ब्रिलियंट काम करता हूं। इसके बाद मेरे तेवर देख कर उन्होंने मुझे अपनी फिल्म में काम दिया।

उन्होंने आगे बताया था कि- ‘कुछ दिनों बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी। ऐसे में मुझे खबर मिली की फिल्म में मुझे रिप्लेस कर दिया गया है। मेरा रोल संजीव कुमार को दे दिया गया है। ये सुनकर मैं हैरान रह गया था। मैं बेहद गुस्से में आ गया और बोला कि ये शहर मेरे लिए नहीं है। मैने वापस जाने का फैसला किया, अपना सामान पैक किया और वापस चल दिया था।

महेश भट्ट को जवाब देते जाएंगे

लेकिन उन्होंने सोचा कि वो जाते-जाते महेश भट्ट को तगड़ा जवाब देकर जाएंगे। अनुपम ने बताया था- ‘मैं जाने से पहले सीधे उनके घर गया। मैं उन्हें जाने से पहले बताना चाहता था कि अब मैं उनके बारे में क्या सोचता हूं। उनके घर का एलिवेटर काम नहीं कर रहा था, ऐसे में मैं सीढ़ियां चढ़ कर ऊपर गया। वो कहते हैं ना कि जब आप गुस्से में होते हो तो बहुत सारी एनर्जी आपके शरीर में आ जाती है।

मैंने दरवाजा खटखटाया, महेश ने दरवाजा खुला और बोले, ‘ओह अच्छा हुआ तुम आ गए। मैं अब इस खबर को कन्फर्म करने जा रहा हूं कि संजीव कुमार फिल्म में होंगे और तुम दूसरा पार्ट करोगे। देखो तुमको प्रोड्यूसर की इस बात को समझना होगा। वैसे भी वो वाला रोल इतना बड़ा नहीं है, तुम नोटिस होगे।

इस धरती के एक बहुत बड़े झूठे हैं

अनुपम ने बताया- ‘मैं गुस्से में आ गया और बोला, रुकिए जरा। खिड़की के पास चलकर देखिए, नीचे मेरी कैब खड़ी है। अंदर मेरा सारा सामान पड़ा है। मैं ये शहर छोड़ कर जा रहा हूं। लेकिन जाने से पहले मैं आपसे कहने आया हूं कि आप इस धरती के एक बहुत बड़े झूठे हैं, फरेबी हैं। आप धोखेबाज हैं। आप ‘सच’ फिल्म बना रहे हैं और आपके अंदर ‘सच्चाई’ ही नहीं है। ये कहते ही मैं रोने लगा। मैं बहुत बुरी स्थिति में था और मैं उनके सामने ही टूट गया।

अनुपम ने कंवेंस कर लिया है

जैसे ही अनुपम गाड़ी की तरफ जाने लगे महेश भट्ट ने उन्हें वापस बुला लिया। अनुपम जब वापस आए तो महेश भट्ट ने सीधा प्रोड्यूसर को फोन लगाया और कहा कि ‘ये रोल संजीव नहीं अनुपम करेगा, अनुपम ने मुझे कंवेंस कर लिया है कि उससे बेहतर इस किरदार को और कोई नहीं निभा सकता है। इस तरह अनुपम खेर ने रोल प्ले किया था।

Updated on:
7 Nov 2021, 11:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई