बॉलीवुड

जब राजेश खन्ना पर देव आनंद ने की थी भविष्यवाणी, हाथ थामकर कहे थे ऐसे शब्द

देव आनंद ने राजेश खन्ना की ‘अराधना’ देख ऐसी बातें कही थीं, जो बाद में बिल्कुल सच हो गई थी।
2 min read
rajesh-khanna

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजेश खन्ना ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। राजेश खन्ना ने फिल्म ‘आखिरी खत’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म ‘अराधना’ से मिली थी। इस फिल्म ने काका को रातों-रात ही सुपरस्टार बना दिया था। राजेश खन्ना की ‘अराधना’ देखकर उनके आइडल रह चुके देव आनंद ने भी भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने काका का हाथ पकड़कर कुछ ऐसे शब्द कहे थे, जो बाद में बिल्कुल सच हो गए थे।

राजेश खन्ना और देव आनंद से जुड़ा यह किस्सा ’70 एमएम विद राहुल’ पर सुनाया गया। वीडियो के मुताबिक, ‘अराधना’ की स्क्रीनिंग मुंबई के ओपेरा हाउस में हुई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग पर निर्माता शक्ति सामंता ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को बुलाया था, जिसमें देव आनंद भी शामिल थे। इन सभी सितारों को लेने खुद राजेश खन्ना गए थे और इस बीच उनकी मुलाकात देव आनंद से भी हुई।

राजेश खन्ना ने देव आनंद को उनकी जगह पर बैठाया। बाकी लोगों के आने के बाद ‘ आराधना

‘ फिल्म शुरू हो गई। जब तक फिल्म चली, तब तक राजेश खन्ना थिएटर के गेट पर खड़े होकर लोगों के चेहरे पढ़ते रहे और यह जानने की कोशिश करते रहे कि ‘अराधना’ उन्हें पसंद आई भी या नहीं। फिल्म के खत्म होने के बाद लोग एग्जिट की ओर गए।

बाकी लोगों फिल्म के लिए राजेश खन्ना को बधाइयां दीं। इसी बीच एक्टर देव आनंद भी राजेश खन्ना के पास पहुंचे और उन्होंने एक्टर का हाथ पकड़ा और कहा, “यंग मैन घर जाओ और सो जाओ। बहुत अच्छा काम किया है तुमने, तुम इस इंडस्ट्री में बहुत दूर तक जाओगे।” राजेश खन्ना के लिए कही गईं देव आनंद की यह बात सच हो गई। फिल्म के बाद राजेश खन्ना को इस कदर लोकप्रियता मिली कि उनकी एक झलक पाने के लिए लोग भीड़ लगा लेते थे और लड़कियां उनकी गाड़ी की धूल से अपनी मांग तक भरती थीं।

बता दें कि राजेश खन्ना हमेशा से ही देव आनंद को अपनी प्रेरणा मानते थे। इस बारे में काका ने कहा था, “जब मैंने 1967 में सिनेमा में कदम रखा था तो मुझे उनकी एक्टिंग स्टाइल से काफी प्रेरणा मिली थी। उन्होंने ‘अराधना’ देखी थी और इसके लिए मुझे खूब सारी बधाइयां भी दी थीं। उनसे अच्छा और बेहतर रोमांटिक हीरो कोई नहीं था। अपने स्टाइल से वह हर फीमेल टॉप एक्ट्रेस के साथ मैच कर जाते थे।”

Published on:
18 Nov 2021 07:52 pm
Also Read
View All
‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा

जब प्रीति जिंटा का IVF से बच्चों को जन्म देने पर छलका था दर्द, बोली थीं- कभी-कभी बस रोने का मन करता था

‘गुजरात बांग्लादेश में है या पाकिस्तान में?’, दिल्ली छोड़कर गुजरात में नेशनल अवॉर्ड समारोह के होने पर परेश रावल ने दिया बयान

जब अदनान सामी के “मेरी याद” गाने ने मचाई थी धूम, अब 24 साल बाद सिंगर ने शेयर किया BTS वीडियो, 230 किलो था वजन!

‘हनुमान अंश’ तो सिर्फ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है; कैंची धाम से लेकर पावरफुल हस्तियों पर प्रभाव तक, नीम करोली बाबा के दिखेंगे कई चमत्कार