बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस के कहने पर धर्मेंद्र ने छोड़ दी थी शराब, कड़ाके की ठंड में भी नहीं लगाते थे हाथ

हमेशा सादगी में जीवन बिताने वाले बॉलीवुड के हीमैन अभिनेता धर्मेंद्र पैकअप होने के बाद खूब पार्टी करते थे और खूब शराब पीते थे। फिर सुुबह शराब की महक छुपाने के लिए प्याज खा लेते थे और प्याज की उनकी फिल्म की एक्ट्रेस को पसंद नहीं थी। इसलिए उनके कहने पर धर्मेंद्र ने शराब छोड़ दी थी।
2 min read
• •
Updated: 4 Dec 2021, 11:14 AM IST
When Dharmendra gave up alcohol at the behest of Asha Parekh
Dharmendra

नई दिल्ली: बॉलीवुड के हीमैन अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) हमेशा सादगी में जीवन बिताने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कई ब्लॉक बस्टर फिल्में दीं। जिसमें शोले, मेरा गांव मेरा देश और धर्म-वीर जैसी फिल्मों ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और बनाए भी है। आज हम आपको धर्मेंद्र की दिलदारी से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं। जिसमें एक एक्ट्रेस के कहने पर धर्मेंद्र ने शराब छोड़ दी थी।

खुद शेयर किया था किस्सा

दरअसल एक बार धर्मेंद्र और एक्ट्रेस आशा पारेख के साथ रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में पहुंचे थे। यहां दोनों ने अपने किस्से शेयर किए थे। धर्मेंद्र बताया था कि आशा जी की हर फिल्म सुपरहिट होती थी, इसलिए मैं उन्हें जुबली पारेख कहता था। हम दोनों साथ में साल 1966 में फिल्म 'आए दिन बहार के' में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग दार्जीलिंग में हुई थी। पैकअप के बाद सब मिलकर देर रात तक पार्टी करते थे।

महक छिपाने के लिए प्याज खाते थे

मैं पार्टी में काफी ड्रिंक कर लेता था और सुबह शराब की महक को छिपाने के लिए मैं प्याज खा लेता था। लेकिन एक बार आशा जी ने कहा कि मुझे प्याज की महक आ रही है जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं। मैंने आशा जी को बताया कि शराब की महक को छिपाने के लिए मैं प्याज खा लेता हूं। फिर उन्होंने मुझसे ड्रिंक ना करने के लिए कहा था। इसके बाद मैंने ड्रिंक करना छोड़ दी और हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे।

सेट छोड़कर चली जाऊंगी

वहीं आशा पारेख ने बताया था कि धर्मेंद्र वादे के पक्के हैं, कड़ाके की ठंड होने के बाद भी धर्मेंद्र शराब को हाथ नहीं लगाते थे। आशा पारेख ने बताया था, 'फिल्म में एक गाना था जिसके लिए धर्मेंद्र को बार-बार पानी में जाना पड़ता था। ठंडा पानी होने के चलते उनका बदन नीला पड़ जाता था, जब भी वो पानी से बाहर निकलते, उन्हें ब्रांडी ऑफर की जाती थी।

लेकिन मैंने उनसे कह रखा था कि अगर वो शराब पिएंगे वो सेट छोड़कर चली जाऊंगी। इसलिए धर्म जी हर बार मेरी तरफ देखते और शराब नहीं पीते। ऐसा तीन दिन तक चला लेकिन उन्होंने शराब की एक घूंट भी नहीं पी।

Updated on:
4 Dec 2021, 11:14 AM IST
Published on: