बॉलीवुड

जब राजकुमार की शर्ट को लेकर डायरेक्टर ने मार दिया था ताना, सुपरस्टार ने ऐसे की थी बोलती बंद

राजकुमार ने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं जो आप सभी ने देखी ही होंगी। राजकुमार एक ऐसे अभिनेता रहे हैं जो केवल अपने काम से ही नहीं बल्कि अपने डायलॉग्स से भी लोगों के होश उड़ा देते थे। उनका अंदाज, उनके बोलने का स्टाइल सभी कमाल का था और उन्होंने अपने इसी अंदाज से लाखों दिलों में जगह बनाई थी।

2 min read

अपने जमाने के बेहतरीनअभिनेता राजकुमार को आज कौन नहीं जानता। राजकुमार ने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं जो आप सभी ने देखी ही होंगी। राजकुमार एक ऐसे अभिनेता रहे हैं जो केवल अपने काम से ही नहीं बल्कि अपने डायलॉग्स से भी लोगों के होश उड़ा देते थे। उनका अंदाज, उनके बोलने का स्टाइल सभी कमाल का था और उन्होंने अपने इसी अंदाज से लाखों दिलों में जगह बनाई थी। खैर आज राजकुमार हमारे बीच नहीं है लेकिन उनसे जुड़े कई किस्से हैं जो उन्हें सबसे अलग बनाते हैं।

कहा जाता है राजकुमार जो भी हो खुलकर बोलते थे और किसी का भी मजाक उड़ा देते थे। वैसे यही कारण था कि उनकी कई अभिनेताओं से बनती भी नहीं थी। एक बार उनकी फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर ने उन्हें ऐसा नाराज़ किया कि राजकुमार ने उनकी बोलती ही बंद कर दी थी। इस बात का खुलासा एक्टर मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में किया था।

दरअसल मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'बेताज बादशाह' की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए कहा था। 'हम सब लोग बैठे हुए थे तभी अचानक राजकुमार ने मुझसे कहा मुकेश फिल्म में शत्रु जी और तुम्हारे सीन हैं?' इसपर मैंने सवाल किया, 'मैं भी आपसे ये पूछना चाहूंगा कि फिल्म में आपके सीन हैं या नहीं?' क्योंकि फिल्म बंट गई थी, मेरे और राजकुमार जी के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा भी फिल्म से जुड़ गए थे।' इसके अलावा मुकेश ने कहा, 'उनके जैसा कोई एक्टर हो नहीं सकता। राजकुमार जी और मेरे सीन जब शूट हो रहे थे उसी दौरान उन्होंने सूट पहना हुआ था और शर्ट थोड़ी सी बाहर निकल रही थी। जैसे ही टेक शुरू हुआ तो फिल्म का असिस्टेंट डायरेक्टर उनके पास आया और कहने लगा, आपकी शर्ट बाहर है सर। ये सुनकर वो एक पल भर के लिए रुके और बोले जानी लोग हमारे सूट को नहीं हमें देखेंगे'।

यही नहीं किस्सा है एक पार्टी के दौरान का जब अमिताभ के ड्रेस की हर कोई तारीफ़ कर रहा था। इसी पार्टी में शामिल हुए थे राजकुमार। जब सभी लोग अमिताभ के कपड़ों की तारीफें कर रहे थे तो राजकुमार भी वहां पहुंचे गए। उसके बाद राजकुमार ने भी उनकी तारीफ़ की और उसके बाद उन्होंने अमिताभ से पूछा- 'कहाँ से सिलवाया?' यह सुनकर अमिताभ ने राजकुमार को दुकान वाले का पता बताया और पूछा- 'क्या आपको भी ऐसी ड्रेस सिलवाना है?' यह सुनकर राजकुमार ने कहा- 'नहीं, हमे तुमाहरी सूट का कपड़ा बहुत पसंद आया, हम ऐसे ही अपने घर के पर्दे बनवाना चाहते हैं।' राजकुमार की इस बात को सुनकर अमिताभ के मुंह से एक शब्द ना निकला और वह कुछ ही देर में वहां से चले गए।

Published on:
13 Mar 2022 04:09 pm
Also Read
View All