बॉलीवुड

शूटिंग के पहले ही दिन जब ड्रेसिंग रूम से भाग गईं थी हेमा मालिनी, नहीं कर सकती थीं ये काम

हेमा मालिनी उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक थीं जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म से की थी। उनकी पहली फिल्म सपनों का सौदागर थी। इसके बाद एक बार फिर राज कपूर ने हेमा मालिनी को अपनी हिरोइन बनाने के बारे में सोचा लेकिन वह संभव नहीं हो पाया।

2 min read
Hema Malini

राज कपूर इंडस्ट्री के वो स्टार हैं जिनके दम पर आज बॉलीवुड कहां से कहां पहुंच गया है। भले ही वे आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने दौर में उन्होंने इंडस्ट्री को वो सब कुछ दिया जिसकी उसे जरूरत थी। बात एक्टर की हो या एक्ट्रेस की, म्यूजिक की हो या मूवीज की-उनका काम आज भी बोलता है। अपने दौर में राज कपूर का परचम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों में भी जबरदस्त था। यहां तक की पड़ोसी दुश्मन देश भी उनके काम के आगे नतमस्तक था, इसीलिए राज कपूर को इंडस्ट्री का शोमैन कहा जाता है।

उनकी फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए सिंगर, एक्टर और एक्ट्रेसेज बेताब रहते थे। वजह थी कि उनकी फिल्म में काम करके कई स्टार्स रातों-रात सुपरस्टार्स बन गए थे। ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी राज कपूर की ही सौगात हैं।

हेमा मालिनी उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक थीं जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म से की थी। उनकी पहली फिल्म सपनों का सौदागर थी। इसके बाद एक बार फिर राज कपूर ने हेमा मालिनी को अपनी हिरोइन बनाने के बारे में सोचा लेकिन वह संभव नहीं हो पाया। फिल्म का नाम था सत्यम शिवम सुंदरम।

इंडस्ट्री की मोस्ट आइकॉनिक फिल्मों में से एक सत्यम शिवम सुंदरम आज भी बेहद पॉपुलर है। इस फिल्म में जीनत अमान बेहद ही बोल्ड रूप अपनाया था। उनके अपोजिट फिल्म में स्टार शशि कपूर थे। इस फिल्म ने जबरदस्त प्रशंसा हासिल की थी। साथ ही साथ जीनत अमान की हिम्मत की भी लोगों ने खूब वाह-वाही की थी। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीनत अमान से पहले ये फिल्म हेमा मालिनी करने वाली थीं।

हेमा मालिनी को इस फिल्म की कहानी पसंद भी आ गई थी। वो शूटिंग सेट पर भी गईं लेकिन फिर वो सेट से भाग खड़ी हुईं। दरअसल जब राज कपूर ने हेमा मालिनी को फिल्म के बारे में बताया तो उन्हें कहानी पसंद आई लेकिन वे फिर भी असमंजस में थी। इन सबके बावजूद वे राज कपूर को मना नहीं कर पाई।

आखिरकार वो फिल्म के सेट पर जा पहुंची। उन्हें कॉस्ट्यूम देकर रेडी होने के लिए कहा गया। हेमा मालिनी ड्रेसिंग रूम में आईं तो सही लेकिन मौका मिलते ही वहां से भाग निकलीं। काफी देर तक उनका इंतजार किया जाता रहा। बाद में राज कपूर ने जब हेमा मालिनी को बुलवाया तब पता चला कि ड्रेसिंग रूम में कोई है ही नहीं। तब राज कपूर समझ गए कि वो इस रोल को नहीं करना चाहतीं।

Published on:
21 Jan 2022 06:15 pm
Also Read
View All