बॉलीवुड

जब इशांत शर्मा ने आलिया भट्ट के साथ डेट पर जाने की जताई इच्छा

एक्टिंग के अलावा, आलिया की खूबसूरती के भी लोग लाखों लोग दीवाने हैं। इन दीवानों में एक नाम इंडियन क्रिकेटर इशांत शर्मा का भी है। जी हां, इस बात का खुलासा खुद इशांत ने किया था।  
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2021, 12:12 PM IST
alia_bhatt_ishant_sharma.jpg
Alia Bhatt Ishant Sharma

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से उन्होंने बता दिया था कि वह इंडस्ट्री में लंबे वक्त तक काम करने वाली हैं। अब तक वह कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। जिसमें हाईवे, गली बॉय, राजी, 2 स्टेट्स, डियर जिंदगी और ब्रदीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्में शामिल हैं। एक्टिंग के अलावा, आलिया की खूबसूरती के भी लोग लाखों लोग दीवाने हैं। इन दीवानों में एक नाम इंडियन क्रिकेटर इशांत शर्मा का भी है। जी हां, इस बात का खुलासा खुद इशांत ने किया था। साथ ही, उन्होंने आलिया भट्ट के साथ डेट पर जाने की इच्छा भी जताई थी।

आलिया के साथ डेट पर जाने की जताई इच्छा
दरअसल, एक बार इशांत शर्मा और शिखर धवन टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस शो में दोनों ने कई बातों का खुलासा किया। साथ ही, जमकर मस्ती भी की। शो में कपिल ने दोनों से पूछा कि ‘बॉलीवुड और क्रिकेट का वर्षों पुराना गठजोड़ है। आप भी फिल्में देखते होंगे। आप दोनों की पसंदीदा एक्ट्रेस कौन-कौन हैं, एक-एक करके बताइए।’ इस पर धवन कहते हैं, मेरी फेवरेट करीना कपूर हैं। क्योंकि वह बहुत टैलेंटिड हैं। हर रोल में वह नेचुरल लगती हैं।

शिखर धवन ने जोड़ लिए हाथ
वहीं, इशांत शर्मा कहते हैं, 'पाजी मुझे पहले कटरीना कैफ अच्छी लगती थी। लेकिन अब आलिया भट्ट अच्छी लगती हैं।' इस पर कपिल कहते हैं, 'अब कटरीना आपको अच्छी क्यों नहीं लगती हैं?' इसके जवाब में इशांत ने कहा, 'पहले बच्चे थे। अब उम्र बढ़ गई है तो आलिया अच्छी लगती है।' इसके बाद कपिल दोनों से पूछते हैं कि अगर आप दोनों को किसी एक एक्ट्रेस के साथ डेट पर जाने का मौका मिले तो किसके साथ जाना चाहेंगे? धवन कहते हैं, हम तो पहले ही हाथ जोड़ लेते हैं। आप हमारी शादी तोड़ना चाहते हैं। मैंने आपके जितने भी शो देखे हैं आप हर पति से यही सवाल पूछते हैं। बंदा जो भी हो, सेलेब हो या आम, पत्नी के सामने वह पति ही है। मेरे लिए मेरी फेवरेट एक्ट्रेस मेरी बीवी है। उसी के साथ मैं डेट पर जाना चाहूंगा।

रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं आलिया
डेटिंग के सवाल पर इशांत ने कहा, ‘मैंने तो आपसे बता ही दिया। आलिया भट्ट के साथ ही डेट पर जाना चाहूंगा।’ बता दें कि भले ही इशांत आलिया के साथ डेट पर जाना चाहते हों लेकिन इन दिनों आलिया एक्टर रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है। पहले तो दोनों अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश करते थे लेकिन अब दोनों हाथों में हाथ लिए देखे जाते हैं। इतना ही नहीं, कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा