बॉलीवुड

जब जैकलीन ने सलमान खान के साथ फार्महाउस पर बिताई थी कई रातें

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन इन दिनों अपने बॉयफ्रेड सुकेश चंद्रशेखर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन पर ईडी ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोक दिया था।
3 min read
salman_jacqlin.jpg

बॉलीवुड की श्रीलंकन ब्यूटी कहे जाने वाली अभिनेत्री जैकलीन आजकल खूब ज्यादा लाइम लाइट में बनी हुई है। बॉलीवुड की ‘चिट्टियां कलाइयां गर्ल’ यानी कि जैकलीन फर्नांडिस अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर हैं। हालांकि पिछले काफी समय से वह फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें उतना ही पसंद करते हैं जितना पहले करते थे। इन दिनों एक बार फिर से जैकलिन सुर्खियां बटोर टीवी नजर आ रही है जिसका कारण उनकी कोई आने वाली फिल्म या फिर वेब सीरीज नहीं बल्कि कुछ और ही है।दरअसल जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों 200 करोड़ रुपए के मामले की जांच का हिस्सा बन चुकी हैं। जी हां वह शक के दायरे में आ चुकी है। पिछले दिनों कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें एक्ट्रेस सुरेश को किस करते हुई दिखाई दी। जैकलिन फर्नांडीस को आए हुए बॉलीवुड में कई साल हो गए हैं और उन्होंने बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान जैकलिन का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा। इन्हीं में से एक सुपरस्टार सलमान खान भी है।

सुपरस्टार सलमान खान के साथ जैकलीन का नाम काफी लंबे समय से जुड़ा हुआ है। सलमान और जैकलीन ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘किक’ में एक साथ काम किया था। इसके बाद ही इनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में रही। जैकलिन फर्नांडीस आए दिन सलमान खान के साथ स्पॉट होती रहती है। सोशल मीडिया पर अक्सर जैकलीन सलमान के साथ अपने प्यार भरी तस्वीरें भी शेयर करती रहती है। बॉलीवुड की यह खूबसूरत अभिनेत्री करोना में उस समय भी काफी चर्चा में आई थी जब कोरोना के दौरान सलमान खान के फार्म हाउस पर कई दिन और कई राते सलमान खान के साथ रही थी! इस दौरान जैकलिन की काफी फोटो और वीडियो वायरल हो गयी थी ! उस समय फार्म हाउस पर जैकलिन और सलमान खान के अलावा और कोई मौजूद नहीं था दोनों ने काफी समय साथ में बिताया था! कुछ और भी काफी लोगों ने जैकलिन पर ताने कसे थे!लोगों ने यहां तक कहा था कि सलमान खान जैकलीन को भी नहीं छोड़ने वाले है!

वैसे जैकलिन का नाम भी इससे पहले कई डायरेक्टर और अभिनेता के साथ जुड़ चूका है। दरअसल जैकलीन ने बॉलीवुड में जब अपनी शुरुआत की थी तब उनका नाम अभिनेता रितेश देशमुख के साथ जोड़ा जा चूका था। जैकलिन ने फिल्म अलादीन से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, जिसमे उनके साथ रितेश देशमुख भी थे। शूटिंग के दौरान जैकलिन को रितेश से प्यार हो गया था। लेकिन उस समय रितेश जेनेलिआ को डेट कर रहे थे इसलिए उन्होंने जैकलिन पर ध्यान नहीं दिया।

हालांकि इस बार मामला कुछ और है और जैकलीन का नाम सुकेश के साथ जोड़ा जा रहा है जिसके कारण वह खूब चर्चित हो रही है। अब देखना यह होगा कि जैकलिन आखिर खुद को कैसे साबित कर पाती हैं और फैन्स के दिल में वैसे ही अपनी वापिस इमेज बना पाती हैं या फिर वह इस मामले को लेकर और अंदर तक धंसने वाली हैं।

Published on:
13 Dec 2021 11:33 pm