बॉलीवुड

जब जितेंद्र ने जूनियर आर्टिस्ट के सामने रेखा को कह दिया था ‘टाइम पास’, हुआ था ऐसा हाल

क तरफ जहां रेखा का स्टारडम कम नहीं था तो वहीं दूसरी ओर जितेंद्र भी किसी से कम नहीं थे। बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती की ज़रिए लाखों फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई थी।
2 min read
rekha3.jpg
REKHA

एक्ट्रेस रेखा और जीतेंद्र ने इंडस्ट्री में एक साथ बहुत लम्बे वक्त तक काम किया है। दरअसल फैंस के बीच ये जोड़ी काफी ज्यादा पॉपुलर थी। लोग इन दोनों को पर्दे पर देखना काफी पसंद करते थे। शायद यही वजह थी कि दोनों ने एक साथ एक या दो नहीं बल्कि पूरी 39 फिल्मों में काम किया था। जिनमें 'एक ही भूल', 'अमीरी गरीबी', 'सदा सुहागन', 'मांग भरो सजना' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

एक वक्त ऐसा था कि दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में परचम लहरा देती थी। एक तरफ जहां रेखा का स्टारडम कम नहीं था तो वहीं दूसरी ओर जितेंद्र भी किसी से कम नहीं थे। बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती की ज़रिए लाखों फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। आज भी उनकी आखों के काफी मस्ताने हैं। आज भी उनका ग्लैमर देखते ही बनता है।

करियर के शुरुआती दौर से ही रेखा के न जाने कितने स्टार्स के साथ नाम जुड़ने लगे थे। कुछ जहां सिर्फ अफवाहें ही थी तो वहीं कुछ में हकीकत भी थी। ऐसा ही एक नाम है जितेंद्र जो रेखा के साथ कई बार जोड़ा गया। दोनों से जुड़ा एक किस्सा आज भी मीडिया में काफी चर्चित है।

कहा जाता है कि फिल्म 'एक बेचारा' के दौरान जितेंद्र और रेखा के अफेयर की खबरें उड़ी थीं, लेकिन जितेंद्र ने उन्हें जूनियर आर्टिस्ट के सामने टाइम पास कह दिया था। दरअसल, रेखा की बायोग्राफी बुक 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में इस किस्से का ज़िक्र किया गया है। यासिर उस्मान ने इस किताब में लिखा है, 'फिल्म एक बेचारा के लिए जितेंद्र और रेखा शिमला में शूटिंग कर रहे थे। रेखा ने किसी के साथ पहली बार सम्मान और प्यार महसूस किया था।

जितेंद्र भी रेखा की आंखों में एक चमक ले आते थे। इसी वजह से रेखा भी अपने आप पर काबू न कर पाई और उन्होंने सबके सामने जितेंद्र के लिए अपनी फीलिंग्स को बयां कर दिया था। हालांकि, रेखा और जितेंद्र का रिश्ता ज्यादा वक्त तक चल नहीं पाया था।

किताब के मुताबिक, जितेंद्र ने जूनियर आर्टिस्ट के सामने वो टाइम पास थी कह दिया था और ये बात रेखा ने सुन ली थी। ये बात सुनकर रेखा पूरी तरह टूट गई थीं और रोते हुए मेकअप रूम में चली गई थीं।

Published on:
21 Jan 2022 11:57 pm
Also Read
View All
तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग