बॉलीवुड

निक जोनस रोज सुबह उठते ही प्रियंका चोपड़ा का देखते हैं चेहरा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की है। शादी के बाद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि निक रोज सुबह उठकर उनका चेहरा देखते हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2021, 5:14 PM IST
priyanka_chopra_nick_jonas1.jpg
Priyanka Chopra Nick Jonas

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने दुनियाभर में पहचान बनाई है और बड़ा मुकाम हासिल किया है। प्रियंका ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन फिल्मों से ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की है। शादी के बाद से ही दोनों छाए रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लेकिन एक बार प्रियंका ने निक का बेडरूम सीक्रेट शेयर किया था।

दरअसल, एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था कि निक सुबह उठकर बेडरूम में सबसे पहले क्या करते हैं। प्रियंका ने एक बार एक भारतीय अंग्रेजी अखबार से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी और निक को लेकर कई खुलासे किए। साथ ही, प्रियंका ने निक की एक बहुत ही रोमांटिक आदत के बारे में भी बताया था।

प्रियंका ने बताया था कि उनके पति निक हमेशा उनकी तरफ आकर्षित रहते हैं और रोज सुबह उठकर उनका चेहरा देखते हैं। प्रियंका ने कहा था, 'यह थोड़ा अजीब हो सकता है लेकिन निक जोनस हर सुबह उठकर मेरे चेहरे को देखते हैं जब मैं सोकर उठती हूं।' उसके बाद वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं, 'निक मुझे जब ऐसे देखते हैं फिर मैं कहती हूं एक मिनट रुको मैं थोड़ा मेकअप कर लूं। जब भी वह मुझे देखते हैं तो थोड़ा अजीब लगता है और मैं बस यही कहती हूं कि मुझे अभी नींद आ रही है, लेकिन वह हमेशा मेरी नींद भरी आंखो को देखकर कहते हैं यह अद्भुत और स्वीट है। यही आप अपने पति से करना चाहती हैं। थोड़ा अजीब है, लेकिन ठीक है। अगर उन्हें पसंद है तो। वह मुझे हमेशा कहते हैं कि मुझे इन्हें देखने दो।'

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ तीन डेट्स के बाद ही अपनी मां मधु चोपड़ा को कह दिया था कि उन्हें पार्टनर मिल गया है। प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने जोधपुर के उमेद भवन से अपनी रॉयल वेडिंग की थी। शादी के दौरान पूरे पैलेस को चार दिनों तक बुक किया गया था। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

Published on:
Also Read
View All
Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें दोनों फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन

‘क्या मैं 60 की उम्र में भी हीरो हूं?’ शाहरुख खान ने बताया क्यों बनाई फिल्म ‘किंग’, उम्र के अंतर पर भी किया खुलासा

सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड