शरत शक्सेना का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन
300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शरत सक्सेना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में विलेन और सपोर्टिंग रोल किया है। हाल ही में शरत को विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' में देखा गया था। शरत ने अब तक मिस्टर इंडिया, अग्निपथ, त्रिदेव, गुलाम, बॉडीगार्ड, कृष, बजरंगी भाईजान, बागबान जैसी सुपरहिट फिल्मों में यादगार रोल निभाए हैं। लेकिन इन दिनों वह अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वह अपनी जबरदस्त बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।