नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार का नाम टॉप एक्टर्स में आता है। वह एक साल में कई सुपरहिट फिल्में देते हैं। उनकी लगभग हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होती है। हालांकि, फिल्मों के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। अक्षय ने 17 जनवरी, 2001 को एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी की। दोनों की शादी को 20 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन आज भी दोनों के बीच पहले ही जैसा ही प्यार बरकरार है। लेकिन एक चीज को लेकर अक्षय कुमार को अपनी पत्नी और सास के साथ एडजस्ट करना पड़ता है।