नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि, फिल्मों के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। शाहरुख अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। किसी भी आम पिता की तरह वह भी अपने बच्चों को लेकर काफी पजेसिव हैं। लेकिन जब बात आती है उनकी लाडली बेटी सुहाना की तो वह ओवर प्रोटेक्टिव हो जाते हैं। एक बार शाहरुख ने सुहाना के बॉयफ्रेंड को किस करने को लेकर चेतावनी दे डाली थी।