बॉलीवुड

जब प्रियंका चोपड़ा ने बताई नाइटक्लब की दास्तां, लेस्बियन संबंध के लिए मिला था प्रस्ताव

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का सामना लेस्बियन से हो चुका है। इस बारे में एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में हां भरी थी। हालांकि उन्होंने साफ किया था कि इसे संबंध नहीं कहा जा सकता, पर प्रस्ताव जरूर मिला।
2 min read
May 23, 2021
priyanka_chopra.png

मुंबई। 'कॉफी विद करण' चैट शो में वैसे तो होस्ट करण जौहर हंसी-मजाक और इंडस्ट्री से जुड़े सवाल पूछते हैं, लेकिन कई बार ऐसे सवाल भी पूछ लेते हैं जिनका जवाब देने से सितारे कतराते हैं। उनके शो में ऐसे सवालों के जवाब देकर कई स्टार्स ट्रोल भी हो चुके हैं। इसी शो में एक बार प्रियंका चोपड़ा ने हामी भर ली थी कि उनका लेस्बियन लड़की से सामना हुआ था और उसने संबंध बनाने का प्रस्ताव तक दे डाला था।

'मुझे संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया गया'
दरअसल, करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में शिरकत की थी। इस दौरान करण ने दोनों एक्ट्रेसेस से पूछा कि क्या कभी उन्हें कभी लेस्बियन संबंध बनाना पड़ा। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा,हा,'मेरा हुआ है।' हालांकि साथ ही एक्ट्रेस ने स्पष्ट भी कर दिया कि,'हुआ या नहीं ये नहीं कह सकती, लेकिन मुझे संबंध बनाने का सीधा प्रस्ताव दिया गया था।

'मुझे लड़के पसंद हैं'
इस पर करण ने पूछा कि क्या इस मामले मेंं बात संबंध तक पहुंची। प्रियंका ने कहा,'पहुंच सकती थी। ये बात कुछ साल पहले की है, हम एक नाइटक्लब में थे। और ये लड़की, जिसे ये नहीं पता था कि मैं उस तरह की नहीं हूं, बहुत ज्यादा ही फ्लर्ट कर रही थी, जरूरत से ज्यादा अच्छी बन रही थी। मैं ये नहीं समझ पा रही थी कि मैं कैसे इसे कहूं कि...क्योंकि मैं उसे जानती थी।' एक्ट्रेस के अनुसार उस लड़की को करण भी जानते हैं। प्रियंका ने आगे बताया कि,'मुझे कुछ इस तरह कहना पड़ा कि, बेब, मेरा एक बॉयफ्रेंड है, जोकि उस समय नहीं था। मैं ऐसा कर सकती थी...लेकिन मुझे लड़के पसंद हैं।'

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही देश में कोरोना से बिगड़े हालातों के चलते मदद करने को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने गिव इंडिया के साथ फंडरेजर के माध्यम से 22 करोड़ रुपए एकत्र किए और भारत में इसका उपयोग मेडिकल संसाधनों और कोरोना मरीजों के हितार्थ लिया जा रहा है।

Published on:
23 May 2021 07:27 pm
Also Read
View All
गोविंदा की छवि बनने की कोशिश करते हैं भांजे कृष्णा अभिषेक? सुनीता आहूजा ने दिया जवाब, अर्जुन कपूर पर भी की बात

National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर