
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपने पति निक जोनस के साथ अमरीका मेंं हैं। वे भारत में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए फंडरेजर चला रही हैं और करोड़ों का फंड जमा भी हो चुुका है। जब प्रियंका भारत में थीं और अविवाहित थी, तब वैसे तो हर एक्टर की तरह उनके अफेयर के चर्चे थे, लेकिन मोहित रैना से तो उनका परिवार भी प्रभावित था और करीब-करीब एक्टर को प्रियंका का दूल्हा मान ही चुके थे।
'देवों के देव महादेव' से लोकप्रिय हो गए थे मोहित
प्रियंका चोपड़ा ने खुद एक पुराने इंटरव्यू में कन्फर्म किया था कि उनकी शादी मोहित रैना से होने वाली थी। उस जमाने में मोहित रैना लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित हुए शो 'देवों के देव महादेव' से लोकप्रिय हो चुके थे। भगवान शंकर के रोल में मोहित ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। इस रोल के लिए उनकी आज भी प्रशंसा की जाती है।
दूल्हा मानने लगे थे प्रियंका के घरवाले
इंडियाटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उसके पैरेंट्स चाहते थे कि वे मोहित रैना से शादी कर लें। इसकी वजह थी उनके परिवार का मोहित से इम्प्रेस होना। वे 'देवों के देव महादेव' में उनके किरदार से प्रभावित थे। रियल लाइफ में भी मोहित का जेंटल व्यवहार प्रियंका के घर वालों को भा गया था। प्रियंका के घर वाले मोहित को प्रियंका के होने वाले दूल्हे के रूप में देखते थे।
'किसी और जन्म में मिलेंगे'
प्रियंका के अनुसार, उनके परिवार को लगता था कि मोहित रैना व्यवहार कुशल, ईमानदार, जवान और बेहद अद्भूत कलाकार है। बाद में ये खबर मोहित के पास भी पहुंची। ये सुनते ही मोहित चौंक गए और साथ ही खुश भी हुए। उन्होंने कहा कि वह प्रियंका का सम्मान करते हैं। मोहित ने कहा कि वह अलग जन्म में प्रियंका से उसके सपनों के राजकुमार बनकर मिलेंगे।
Published on:
16 May 2021 07:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
