बॉलीवुड

जब एक फेमस अभिनेता ने की राधिका आप्टे के साथ गलत हरकत, जड़ दिया थप्पड़

राधिका आप्टे हाल में नेहा धूपिया के टीवी शो पर गई थी। वहां उन्होंने इस घटना के बारे में खुलासा किया

2 min read
Mar 15, 2018
Radhika apte and Rajkumar rao

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने एक टीवी शो के दौरान बड़ा खुलासा किया है। यह घटना उस वक्त की है जब वह एक तमिल फिल्म के लिए शूटिंग कर रही थी। राधिका आप्टे हाल में नेहा धूपिया के टीवी शो पर गई थी। वहां उन्होंने इस घटना के बारे में खुलासा किया। शो के दौरान राधिका ने बताया कि शूट पर वह उनका पहला दिन था। तभी साउथ के एक प्रसिद्ध अभिनेता सेट पर आए और राधिका के पैर को सहलाने लगे। इस फेमस एक्टर के इस तरह के व्यवहार को देखकर राधिका स्तब्ध रह गई। राधिका ने उस एक्टर को एक थप्पड रसीद कर दिया। राधिका ने बताया कि इससे पहले वह उस एक्टर से कभी नहीं मिली थी। हलांकि शो के दौरान राधिका ने उस एक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया। राधिका ने कहा कि किसी को भी अपनी सीमाओं को नहीं लांघना चाहिए।

राजकुमार राव भी साथ थे:
इस शो में अभिनेता राजकुमार राव भी राधिका आप्टे के साथ मौजूद थे। शो के दौरान दोनों स्टार्स की लाजवाब केमिस्ट्री साफ नजर आ रही हैं। बता दें कि दोनों ने अब तक साथ में एक भी फिल्म नहीं की है, लेकिन इनकी दोस्ती काफी गहरी लगती है। शो के प्रोमो में राजकुमार और राधिका बातें करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें राधिका कहती हैं कि फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा को अब रिटायर हो जाना चाहिए।

पैडमैन से आई चर्चा में:
राधिका आप्टे पिछले दिनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'पैडमैन'में नजर आई थी। इस फिल्म को लेकर राधिका सुर्खियों में आ गई थी। फिल्म को बॉक्स आॅफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। राधिका की एक्टिंग को भी सराहा गया। इससे पहले भी राधिका ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक बायोपिक 'मांझी: द माउंटेन मैन' में भी नजर आई थी। बता दें कि राधिका आप्टे अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज को लेकर जानी जाती है। हाल ही में उन्होंने ट्रोलर्स को बिकनी को लेकर करारा जवाब दिया था।

ये भी पढ़ें

ओमेर्टा उनके लिए जो जन्नत की चाहत में बंदूक उठाते हैं: हंसल मेहता

ये भी पढ़ें

मलाइका अरोड़ा बोली—करीना को बंद कर देनी चाहिए गॉसिपिंग
Published on:
15 Mar 2018 03:10 pm
Also Read
View All