बॉलीवुड

जब एक चिट्ठी को पढ़कर उड़ गए राज कपूर के होश, नरगिस दत्त पर लगाए थे ये आरोप

जब राज कपूर से अलग होकर नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली। तब राज कपूर ने एक इंटरव्यू में नरगिस को बेवफा कहकर उन पर धोखेबाज होने के आरोप लगाए थे।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2021, 7:17 PM IST
When Raj Kapoor reveals how he was ditched by actress Nargis
Raj Kapoor And Nargis

नई दिल्ली: बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार नरगिस दत्त (Nargis Dutt) का आज भी जब जिक्र होता है, तो लीजेंड राज कपूर (Raj Kapoor) की बात होती ही है। दोनों के बीच रिश्ता ही कुछ ऐसा था। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार तो करते थे, पर कभी अपने प्यार को नाम नहीं दे पाए और आखिर में अलग हो गए। जब नरगिस राज कपूर से अलग हो गईं, तो राज कपूर ने नरगिस को बेवफा, धोखेबाज कहकर उन पर कई आरोप लगाए थे। आइये जानते हैं इस बारे में।

नरगिस ने मुझे धोखा दिया था

राज कपूर ने साल 1974 में पत्रकार सुरेश कोहली को इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि नरगिस ने मुझे धोखा दिया था। हमें एक पार्टी में जाना था। हम लोगों को देर हो गई। मैं उसके पास गया तो उसके पास एक कागज था। मैंने उससे पूछा कि वो क्या था तो उसने बात टाल दी और कागज फाड़ दिया।

राज कपूर ने कहा था कि 'जब हम कार तक पहुंचे तो मैंने कहा कि मैं रूमाल भूल गया हूं और वापस गया। नौकरानी ने सफाई करके टुकड़े कूड़ेदान में डाल दिए थे। मैंने वो रद्दी कागजों की टोकरी उठाई और अपनी अलमारी में रखा। मैंने उन फटे हुए कागज के टुकड़ों को जोड़ा तो देखा कि वह एक निर्माता ने शादी का प्रस्ताव था। ये उसकी तरफ से धोखेबाजी की पहली हरकत थी।

फिल्म में काम करने से मना कर दिया

नरगिस ने राज कपूर को छोड़ सुनील दत्त से शादी की थी, दोनों की लवस्टोरी फिल्म मदर इंडिया के सेट पर शुरू हुई थी। लेकिन इससे पहले राज कपूर इस कहानी पर फिल्म बनाने वाले थे। तब नरगिस ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। फिर उन्होंने इस फिल्म में सुनील के साथ काम किया। नगरिस की इस बात को राज कपूर ने उनके साथ धोखा बताया था।

साल 1980 में राज कपूर ने पत्रकार सुरेश कोहली को दिए इंटरव्यू में कहा था कि इस तरह नरगिस ने मुझे दो बार धोखा दिया। वरना आर ही बताइये जो स्क्रिप्ट मैं राजेंद्र बेदी से लेकर आया था। उसमें बूढ़ी औरत का किरदार मैंने नरगिस को ऑफर किया था। उसने ये कहकर मना कर दिया कि मेरी इमेज खराब हो जाएगी। लेकिन अगले दिन उसने बिना बताए मदर इंडिया साइन कर ली थी।

शुटिंग के लिये चुपचाप कोल्हापुर चली गई

इसके अलावा वो फिल्म की शुटिंग के लिये चुपचाप कोल्हापुर चली गई। आप इसे क्या कहेंगे सर? मैंने जब इस बारे में पूछा कि तो बोलीं कि मुझे पता नहीं था कि कहानी क्या है। फिल्म का नाम मदर इंडिया और उसे पता नहीं था। आपको बता दें कि कहा जाता है कि मदर इंडिया के सेट पर आग लग गई थी। जिसमें सुनील ने नरगिस की जान बचाई थी। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों में रिश्ता बन गया और आखिर में शादी हो गई।

Updated on:
28 Nov 2021, 7:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा