
Akshay Kumar and Raveena Tandon
नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी और एक्टर अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री के साथ लोगों के दिलों में अपनी एक खास जह बनाई हैं। अक्षय अपनी एक्ंटिंग और अलग अंदाज से सबको अपनी दीवाना बना लेते हैं। अक्षय जितने अपने काम को लेकर चर्चाओं में रहते हैं, उतने ही अपनी पर्सनल लाइफ और अफेयर को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं। अक्षय का नाम उनकी कई को- स्टार्स के साथ जुड़ चुका है, उनमें से एक नाम था एक्ट्रेस रवीना टंडन का।
दोनों शादी करने वाले थे
अक्षय और रवीना ना केवल रिलेशनशिप में रहे थे बल्कि दोनों ने सगाई कर ली थी और शादी करने वाले थे, लेकिन किसी कारण से ऐसा नहीं हुआ और दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। ऐसे में एक बार कुछ साल पहले अक्षय कुमार से रवीना को लेकर एक सवाल पूछा गया था। आइये जानते हैं अक्षय ने क्या जबाव दिया था।
दरअसल अक्षय से पूछा गया था कि 'रवीना टंडन के साथ फिल्म के सेट पर आपकी बातचीत कैसी थी?' ये सवाल सुनकर अक्षय ने मुस्कुराते हुए कहा था कि '22 साल पुरानी बात आप पूछ रहे हो, मुझे तो ये भी याद नहीं कि मैंने कल क्या खाया था। तुझे याद है? परसो क्या खाया था तूने?' इसके बाद अक्षय ने मजाक करना शुरू कर दिया।
काम करना बहुत सम्मान की बात
इसके बाद अक्षय ने रवीना संग काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा था कि 'रवीना के साथ काम करना बहुत सम्मान की बात थी। हमने बहुत सारी फिल्मों में साथ काम किया है। हमारे साथ में कई अच्छे गाने हैं, जिसमें से एक 'टिप टिप बरसा' गाना मेरे पसंदीदा गानों में से एक है। हमने करीब 4-5 फिल्मों में साथ काम किया है और वो सभी हिट साबित हुई थीं।
आपको बता दें कि जहां अक्षय ने 17 जनवरी 2001 को ट्विंकल से शादी की थी और दोनों के दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा हैं। वहीं, रवीना टंडन की बात करें तो उनके चार बच्चे हैं। जिनमें से उन्होंने दो बेटियों पूजा और छाया को साल 1995 में गोद लिया था। जब रवीना ने 22 फरवरी 2004 को अनिल थडानी से शादी की थी, जिसके बाद उनके दो बच्चे हुए बेटी राशा और बेटे रणबीरवर्धन।
Updated on:
28 Nov 2021, 6:08 PM IST
Published on:
28 Nov 2021, 5:58 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.