बॉलीवुड

जब अमिताभ बच्चन की ये बात सुनकर हैरान रह गए थे सलीम खान, रिश्तों में घुल गई थी कड़वाहट!

धर्मेंद्र ने Sholay के लिए फिल्म डायरेक्टर रमेश सिप्पी से कह कर अमिताभ बच्चन को ये रोल दिलवाया था। लेकिन जब अमिताभ ने इस बारे में बताया था, तो ये सुनकर सलीम खान हैरान रह गए थे।
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2021, 3:53 PM IST
When Salim Khan was surprised to hear this from Amitabh Bachchan
Amitabh Bchahan and Salim Khan

नई दिल्ली: सुपरहिट फिल्म 'शोले' ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitbah Bachchan) के करियर के करियर में चार चांद लगा दिए थे। इस फिल्म की स्क्रिप्ट सलीम खान (Salim Khan) और जावेद अख्तर ने मिलकर लिखी थी। पहले इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की जगह शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को लिया जा रहा था, लेकिन फिर बाद में अमिताभ को ले लिया गया। जब ये फिल्म रिलीज हुई तो, इस फिल्म का हर कलाकार रातोंरात फेमस हो गया।

फिल्म के बाद बदल गए रिश्ते

लेकिन इस फिल्म के रिलीज के बाद पहले जहां अमिताभ और जावेद अख्तर के रिश्तों में बदलाव से आ गए। वहीं, फिर बाद में सलीम खान और अमिताभ के भी रिश्ते बदल गए। दरअसल खबरों के मुताबिक पहले जावेद अख्तर अमिताभ की एक बात से बेहद नाराज हो गए थे। वहीं, जब एक अवॉर्ड फंक्शन में धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था। उस दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने दोस्त ‘वीरू’ की खूब तारीफ की थी। तब अमिताभ ने कहा था कि फिल्म ‘शोले’ उन्हें धर्मेंद्र के कारण मिली थी। अमिताभ बच्चन के मुंह से ये बात सुनकर फंक्शन में बैठे सलीम खान भी हैरान रह गए थे।

मुझे बहुत गुस्सा आया था

एक पुराने इंटरव्यू में सलीम खान ने बताया था कि फिल्म ‘शोले’ के लिए उन्होंने ही अमिताभ का नाम सजेस्ट किया था। जब फंक्शन में अमिताभ ने कहा कि शोले उन्हें धर्मेंद्र की वजह से मिली है। तो मुझे इस बात से बहुत दुख पहुंचा, तकलीफ हुई और मुझे बहुत गुस्सा आया था। क्योंकि में हमेशा उनके करियर के शुरुआती दौर से उनके सपोर्ट में खड़ा रहा और उनकी हर जगह मदद और सिफारिश की थी।

मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहा

सलीम ने बताया था कि हमने जब रमेश सिप्पी के सामने अमिताभ का नाम रखा तो उन्होंने साफ मना कर दिया था। क्योंकि उस वक्त तक अमिताभ बच्चन ने ऐसा कुछ काम स्क्रीन पर नहीं किया था। वो स्क्रीन पर प्रॉफेसर, डॉक्टर बन कर आए थे। लेकिन बाद में अमिताभ को फिल्म में ले लिया गया और उन्होंने जय के किरदार में पहली बार एक्शन को रोल बड़े अच्छे से निभाया।

Updated on:
2 Dec 2021, 3:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज