बॉलीवुड

जब सलमान खान ने जैकलीन फर्नांडीज से पनवेल में करने को कहा था ये काम, जैकलीन के उड़ गये थे होश

लॉकडाउन के दौरान सलमान से सलमान खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से ऐसा क्या कहा कि वह सुन कर हैरान रह गई थी। आखिर क्या था पूरा मामला?
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2021, 9:07 PM IST
salman-farmhouse-759.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस(Jaqueline Fernandez) की मनी लॉन्ड्रींग के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर( Sukesh Chandrashekhar) के साथ मिरर सेल्फी वायरल होने के बाद एक्ट्रेस इन दिनों चर्चा में हैं। सुकेश और जैकलीन के अफेयर को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। इसी बीच सलमान खान ( Salman Khan) का एक बयान भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने जैकलीन (Jaqueline Fernandez)को अपने फार्महाउस पर कुछ ऐसा करने को कहा था कि जो जैकलीन फर्नांडिस (Jaqueline Fernandez) नहीं करना चाहती थी। जिस पर सलमान खान ने उन्हें ***** तक कह दिया था। आइए हम आपको बताते हैं आखिर क्या हैं पूरा मासला।

दरअसल सलमान खान लॉकडाउन के दिनों में अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर अपने दोस्तो के साथ रह रहे थे। उनके दोस्तों में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jaqueline Fernandez) भी वहां मौजूद थी। इस दौरान सलमान ने पनवेल में रहकर सफाई के साथ-साथ खेती के गुड़ भी सीखे। उन्होंने जैकलीन को भी वर्कआउट के लिए खेती करने की सलाह दे डाली थी। लेकिन वो नहीं मानीं। सलमान ने द कप‍िल शर्मा शो में इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जैकलीन फर्नांडिस (Jaqueline Fernandez) हमारे साथ फॉर्महाउस पर मौजूद थी। जहां सभी लोग खेती के गुण सीख रहे थे, वहीं जैकलीन फर्नांडिस ट्रेडमिल पर कार्डियो कर रही थी। यह तो बेवकूफी है। मैंने उससे कहा कि जमीन खोदो। इसमें पूरा दिन कट भी जाता है और ऐसा भी लगता है जैसे कुछ काम किया हो। साथ ही आप फसल भी उगा लेते हैं।

आपको बता दें सलमान द कप‍िल शर्मा शो में अपनी फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रूथ के प्रमोशन के लिए आए हुए थे। फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सलमान के अलावा उनके जीजा आयुष शर्मा भी एक्शन मोड में नजर आए। फिल्म को क्रिट‍िक्स और ऑड‍ियंस से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा