बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) बेशक फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन वह अपने फैशन सेंस से कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें लोगों के बीच शेयर करती रहती हैं। उनकी सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि मीरा जब भी कोई पोस्ट शेयर करती है, वह कुछ ही समय में वायरल हो जाता है। खैर, इस बात में कोई दो राय नहीं है कि मीरा बेहद खूबसूरत हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल प्रोफाइल पर एक तस्वीर शेयर की है जो फैंस का खूब ध्यान खींच रही है। यहां तक की उनकी तस्वीर पर उनके पति ने भी प्यार बरसाया है।