1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इससे अच्छा तो सलमान खान कुत्ता लॉन्च कर देते, आयुष शर्मा के डेब्यू पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट

जब आयुष शर्मा को लॉच करने पर लोगों ने कमेंट करते हुए सलमान से कहा था कि इससे अच्छा तो कुत्ता लॉच कर देते । यह देख कर हैरान रह गए थे आयुष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 29 Nov 2021, 4:05 PM IST

SALMAN

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान( Salman Khan) इन दिनों अपने जीजा आयुष शर्मा(Ayush Sharma) के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म अंतिम (Antim - The Final Truth) के साथ धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। रिपोर्टस के मुताबिक सलमान खान की अंतिम को सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर आयुष शर्मा की जमकर तारीफ हो रही थी।

आयुष शर्मा (Ayush Sharma) ने अपने पुराने एक्सपीरियंस को साझा करते हुए बताया था। कि उन्हें अपने शुरुआती दौर में काफी कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। आयुष ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘लवयात्री’ के दौरान का एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि इस फिल्म के दौरान हमें किस तरह के आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था उनके लुक्स को लेकर जो काफी कुछ कहा करते थे। इतना ही नहीं उन्हें जहां तक सुनने को मिला कि उनका लुक लड़की की तरह दिखता है और डायलॉग में भी उनकी कई तरह की प्रॉब्लम है।

वहीं आयुष शर्मा (Ayush Sharma) ने आगे बताया था कि कई लोगों का कहना था कि यह तो लड़की की तरह दिखता है और अभी भी इसके अंदर फिल्म में काम करने लायक हुनर नहीं है। लवयात्री के दिनों को याद करते हुए आयुष शर्मा ने बताया कि उन्होंने जो कमेंट पढ़े उन्हें देखकर वह भी काफी ज्यादा हैरान रह गए कमैंट्स में साफ तौर पर लोगों का कहना था कि सलमान खान आयुष शर्मा से अच्छा तो कोई कुत्ता लांच कर देते।

यह भी पढ़ें- शाही परिवार से होने के बावजूद एक कंपनी में ये जॉब करते थे सैफ अली खान

बताते चलें कि हाल ही में शुक्रवार को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म अंतिम में आयुष शर्मा क शानदार किरदार देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के लिए आयुष शर्मा ने काफी मेहनत की है क्योंकि सलमान खान ने उन्हें दोबारा अपने साथ फिल्म अंतिम में लांच किया है इस फिल्म को लेकर हाल शर्मा को भी काफी ज्यादा उम्मीद है कि इसके बाद वे अपनी लोकप्रियता बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी हद तक बनाने में सफल रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत ने 'प्यार की बाहों में सिमटी' फोटो की शेयर, बोलीं- कितने सितम हम पे सनम...