बॉलीवुड

जब बबल गम के लिए इस एक्ट्रेस से भिड़ गए थे सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान और रविना टंडन बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन दोनों जितने अच्छे दोस्त हैं। एक जमाने में दोनों के इतने झगड़े होते थे कि दोनों बबल गम के लिए भी लड़ चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2021, 5:59 PM IST
raveena-salman
RAVEENA TANDON AND SALMAN KHAN

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने ‘पत्थर के फूल’ में डेब्यू किया था। फिल्म को लोगों ने पसंद किया था। तब रिलीज हुई इस फिल्म का हीरो एक दिन देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार बनेगा किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था। तो वहीं रवीना टंडन ने बॉलीवुड में अपने दम पर पहचान बनाई और उन्होंने कई हिट फिल्में दी। सलमान में अपने को-स्टार्स से दोस्ती करने का यह बेहतरीन गुण है। सलमान खान की ज्यादातर अपने को-स्टार्स के साथ दोस्ती हो ही जाती है। चाहे रवीना टंडन, भाग्यश्री, माधुरी दीक्षित, या करिश्मा कपूर की बात करें तो सभी के आज की तारीफ में भी सलमान खान के साथ अच्छे रिश्ते हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब रवीना और सलमान के बीच काफी लड़ाई होती थी।

दरहसल रवीना टंडन ने 2017 में आरजे अनमोल के चैट शो 'माई लाइफ, माई स्टोरी' में किया था। रवीना टंडन ने अपने और सलमान खान की दोस्ती पर काफी बातें शेयर की थी। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्हें सलमान खान के साथ अपनी डेब्यू फिल्म 'पत्थर के फूल' मिली थी। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्हें सलमान खान के साथ अपनी डेब्यू फिल्म ‘पत्थर के फूल’ मिली थी। रवीना टंडन ने इस शो के दौरान कहा था, ‘सलमान और मैं छोटी छोटी बातों पर लड़ाई करते थे। यहां तक कि हम दोनों बबल गम के लिए भी एक बार लड़ चुके हैं। लेकिन दिल से एक बात बोलूं तो सलमान एक बेहतरीन इंसान हैं। रवीना टंडन ने कहा, यदि आज मैं एक ऐसे इंसान का नाम बताऊं, जो हमेशा बतौर दोस्त मेरे साथ खड़ा रहा.. तो वह सलमान खान है. जब जरूरत थी तो सभी ने मुंह मोड़ लिये थे. लेकिन सलमान खान ने एक दोस्त की तरह हमेशा मेरा साथ दिया. मुझे जब भी जरूरत थी, सलमान ने साथ दिया। पुरानी बातों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने इस शो में कहा था, ‘मुझे याद है मैं पत्थर के फूल के सेट पर थी और हमने फोटोशूट खत्म किया था। रवीना ने कहा कि वह बहुत उत्साहित थीं और सोच रही थीं कि कोई उन्हें उनके खास दिन पर लाड़-प्यार करेगा। लेकिन सलमान ने फोटोशूट के दौरान उनके चेहरे के पास बबल गम उड़ा दिया। उसे बहुत गुस्सा आया और दोनों में मारपीट हो गई। रवीना ने सलमान से कहा कि वह भी उनके चेहरे पर बबल गम फूंकना चाहती हैं वरना वह उन्हें माफ नहीं करेंगी।

रवीना टंडन ने तब कहा था कि वो वक्त भी काफी अच्छा था। रवीना टंडन ने साथ ही ‘पत्थर के फूल’ फिल्म कैसे मिली थी ये भी शेयर किया था। रविना ने कहा था कि जब उन्हें फिल्म में लेने की बात चल रही थी तो जहां वो एड शूट कर थी, सलमान वहां रवीना के काम को देखने के लिए आया करते थे। उसके बाद फिल्म के निर्माता, निर्देशक ने फिल्म में एक्ट्रेस रवीना टंडन और सलमान खान को ही कास्ट कर लिया था।

Published on: