22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिषा पटेल की इस हरकत के कारण मां ने की थी चप्पल से पिटाई, नुकाल दिया था घर से बाहर

डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ अफेयर के चलते अमीषा को उनकी मां ने चप्पलों से पीटा था और घर से निकाल दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 10 Dec 2021, 2:08 PM IST

amisha-patel.jpg

बॉलीवुड इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष लाखों युवा मुंबई आते हैं हालंकि कुछ ही लोगों को सफलता मिलती हैं जबकि ज्यादातर निराश होकर वापसी लौट जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों की किस्मत ऐसे चमकती हैं कि चंद ही दिनों में सफलता उनके कदम चूमने लगती हैं। ऐसा ही एक नाम आता है मशहूर अभिनेत्री अमिषा पटेल का जिन्होंने साल 2000 में आई फिल्म कहो ना प्यार से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। लेकिन उनकी किस्मत इतनी अच्छी थी कि यह फिल्म ही हिट साबित हुई और वे रातों रात सुपरस्टार बन गई। अमीषा के साथ इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने भी डेब्यू किया। एक तरफ इस फिल्म के बाद ऋतिक लगातार सफलता हासिल करने लगे जबकि दूसरी तरफ अमीषा की चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगी थी। कहो ना प्यार है की सक्सेस उन पर इस तरह आई कि वह अपने माता पिता से अलग हो गई

अमीषा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया लेकिन प्रतिभा होने के बावजूद वह इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल नहीं कर पाई, जिसकी उम्मीद की गयी थी। और अमीषा फिल्मों से लगभग गायब ही हो गईं। अमीषा की आखिरी फिल्म भैयाजी सुपरहिट थी जो 2018 में आई थी और यह सुपरफ्लॉप भी साबित हुई थी। फिल्मों में काम करने के दौरान अमीषा का नाम कई विवादों में भी रहा। वह अपने परिवार के साथ विवादों के कारण भी सुर्खियों में रहीं। अमीषा ने अपने माता-पिता पर उनके पैसे के गबन का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी। उसने माता-पिता को कानूनी नोटिस भेजा था और उसके 12 करोड़ रुपये वापस करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें- जब मशहूर संगीतकार वाजिद खान को उनकी भाभी ने डोनेट की थी अपनी किडनी

फिल्मी लाइफ के आलावा अमीषा पटेल की निजी लाइफ भी काफी विवादित रही हैं। एक्ट्रेस का कई अभिनेताओं और सेलेब्स के साथ अफेयर रहा हैं हालाँकि वह डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ रिलेशनशिप के कारण काफी चर्चाओं में रही हैं। बताया जाता हैं कि अमीषा और विक्रम के अफेयर की खबर जब अमीषा की माँ को चली थी जब उन्होंने अपनी बेटी को चप्पल मारकर घर से भगा दिया था। हालाँकि समय के साथ-साथ अमीषा और उनके घर वालों के बीच सभी मनमुटाव खत्म हो चूके हैं। 2012 में अमीषा की मां ने खुलासा किया कि वह अपनी बेटी की सारी शिकायतों को भूल गई हैं। लेकिन 45 वर्ष की अमीषा आज तक कुंवारी हैं।

आपको बता दें जब अमिषा को हिंदी फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था तो अमिषा पटेल ने तेलुगु फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि, वहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली। अब अमीषा ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोली है। और अमिषा जल्द ही गदर-2 में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- इस एक्टर की हुई है 73 सर्जरी, सीरियल की शूटिंग के दौरान बुरी तरह झुलस गए थे अभिनेता

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग