30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्टर की हुई है 73 सर्जरी, सीरियल की शूटिंग के दौरान बुरी तरह झुलस गए थे अभिनेता

60 और 70 के दशक के मशहूर अभिनेता संजय खान टीपू सुल्तान सीरियल के दौरान सेट पर शूटिंग के दौरान बुरी तरह से झुलस गए थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 10 Dec 2021, 1:43 AM IST

sanjay khan.jpg

बॉलीवुड एक्टर संजय खान (sanjay khan) 80 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 3 जनवरी, 1941 को बेंगलुरु में हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले संजय ने 1964 में चेतन आनंद की फिल्म हकीकत से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। 12 साल की उम्र में वे राज कूपर की फिल्म आवारा देखने सिनेमाघर गए थे। वे इस फिल्म को देखकर काफी इम्प्रेस हुए थे। फिर उन्होंने फिल्म के स्टार्स से मिलने के बारे में सोचा। थिएटर के मैनेजर उन्हें अंदर रूम में ले गए और बताया कि फिल्म कैसे बनाई जाती है। उसी पल संजय ने तय कर लिया था वे अपना करियर एक्टिंग में बनाएंगे। आपको बता दें कि संजय ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की बल्कि फिल्मों का निर्देशन भी किया। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनका 55 साल से ज्यादा का लंबा करियर रहा है। संजय खान ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में भी काम किया है। साल 1990 में प्रसारित सीरियल द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान में संजय खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस सीरियल का निर्देशन उन्होंने खुद किया था। सीरियल टीपू सुल्तान की शूटिंग के वक्त संजय खान के साथ गंभीर हादसा हो गया था जिसमें वह बाल बाल बचे थे।

आपको बता दें आठ फरवरी 1990 में जब टीपू सुल्तान की शूटिंग मैसूर के प्रीमियर स्टूडियो में हो रही थी। उसी दौरान एक भयानक हादसे ने टीम को हिला कर दिया था। 52वें एपिसोड का सेट ललित महल पैलेस में लगाया गया था। मुंबई से आए 100 से ज्यादा आर्टिस्ट यहां मौजूद थे। 4 फरवरी, 1989 को देर रात टीपू सुल्तान के शादी के सीन को फिल्माया जा रहा था। तभी आतिशबाजी के दौरान सेट पर आग लग गई, जिसमें 42 लोगों की मौत हुई, संजय खान सहित 25 लोग हादसे में घायल हुए थे। संजय खान 65 फीसदी तक झुलस गए थे। इसके बाद 13 दिन में उनकी 73 सर्जरी करवाई गई थी। और वे 13 महीने तक हॉस्पिटल में एडमिट रहे थे। इतनी सर्जरी के बाद भी उनकी स्किन का कलर आज भी व्वाइट ही है।

यह भी पढ़ें-तारक मेहता शो की एक्ट्रेस सोनू भिड़े असल जिंदगी में हैं काफि हॉट, देखें तस्वीर

संजय खान के बारे में एक खास बात यह है कि यह अपने समय के सुपरहिट अभिनेता थे और आज के समय में निर्देशन, फिल्म लेखन, फिल्म प्रोडक्शन तक कर चुके हैं। संजय खान का जन्म 3 जनवरी, 1941 में हुआ था पर आज भी उनमें नई चीजों को सीखने और अपनी जिंदगी में आजमाने का शौक बरकरार है। आपको बता दें संजय खान का नाम एक वक्त जीनत अमान के साथ जुड़ा था। दोनों के बीच प्यार फिल्म ‘अबदुल्ला’ के सेट पर शुरू हुआ था। दोनों ने साल 1978 में जैसलमेर में शादी कर ली थी, जो एक साल भी नहीं चल पाई। संजय खान ने 60 के दशक में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने 'दोस्ती' (1964) से डेब्यू किया था। 60 और 70 के दशक में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं। इन फिल्मों में 'दस लाख', 'एक फूल दो माली', 'इंतकाम', 'उपासना', 'मेला', 'नागिन' 'सोना चांदी', 'काला धंधा गोरे लोग' शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-जब मशहूर संगीतकार वाजिद खान को उनकी भाभी ने डोनेट की थी अपनी किडनी