22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब राज कुमार की शान के लिए शर्मिला टैगोर को करना पड़ा था यह काम, दी थी बड़ी कुर्बानी

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार के कारण एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर को बिना एसी की कार में भी शीशा बंद करके बैठना पड़ा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 10 Dec 2021, 3:23 PM IST

sharmila.jpg

शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore Birthday) ने बुधवार को अपना 77वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। 60, 70 और 80 के दशक के दौरान बंगाली और हिंदी सिनेमा में सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाली शर्मिला के पास अपने दिनों की कई दिलचस्प स्टोरीज हैं। उनमें से दो स्टोरी हम आपको बताने जा रहे हैं। शर्मिला टैगोर को एक बार अपने को-एक्टर की खातिर बंद खिड़कियों और बिना एयर कंडिशन वाली कार में ट्रैवल करना पड़ा था। यह एक्टर और कोई नहीं राजकुमार जी थे। बॉलीवुड के सुपरस्टार राजकुमार ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई थी। राजकुमार ने फिल्म ‘रंगीली’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था और इसके बाद वह कई हिट फिल्मों में भी नजर आए। अपने हेयर स्टाइल के लिए वह अकसर विग लगाया करते थे। लेकिन उनके इस विग के लिए बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी।

दरहसल साल 1965 में यश चोपड़ा की फिल्म वक्त में शर्मिला ने राज कुमार, शशि कपूर, बलराज साहनी, साधना और सुनील दत्त के साथ काम किया था। और फिल्म के कुछ दृश्य नैनीताल में फिल्माए जाने थे। शर्मिला को कार से ही जाना था हांलाकि इस दौरान ना तो वह कार की खिड़की खोल सकीं और ना ही एसी ही ऑन कर पाईं। इस किस्से को शर्मिला टैगोर ने द टेलीग्राफ को दिए एक साक्षात्कार में बयां किया था।

शर्मिला टैगोर ने इंटरव्यू में कहा था, “मुझे याद है कि मैं नैनीताल जा रही थी, राज कुमार के साथ गाड़ी चला रही थी और वह एक विग पहनते थे. इसलिए उन्होंने सिर के चारों ओर रूमाल बांध रखा था, जिसकी वजह से हम खिड़की का शीशा नीचे नही कर सकें. उन दिनों एयर कंडीशनिंग नहीं थी. इसलिए हमें उनके बालों की वजह से परेशानी उठानी पड़ी और एक डर था कि कहीं उनकी विग न उतर जाए।”

यह भी पढ़ें- इस एक्टर की हुई है 73 सर्जरी, सीरियल की शूटिंग के दौरान बुरी तरह झुलस गए थे अभिनेता

शर्मिला टैगोर ने एक अन्य घटना का भी जिक्र इसी साक्षात्कार में किया था। उन्हें एक सीन के दौरान शशि कपूर के साथ एक कार चलानी पड़ी। हालांकि, प्लानिंग में बदलाव किया गया था। उन्होंने कहा, “मुझे भी कार चलानी थी और मुझे कार चलाने नहीं आती थी। इसलिए हमें उन शॉट्स को नकली बनाना पड़ा। इसे लेकर शशि काफी नर्वस रहते थे। शूटिंग के दौरान उन्होंने (शशि कपूर) मुझसे कहा- आप जानती हैं कि मेरे तीन बच्चे हैं, सावधानी से कार चलाइए।”

आपको बता दें शर्मिला इन दिनों गुरुग्राम के पटौदी पैलेस में रहती हैं। और उनकी पोती की फिल्म अतरंगी इन दिनों सिनेमा घरों में धूम मचाने को तैयार है। साथ ही उनके पोते इब्राहिम अली खान फिल्ममेकिंग की बारीकियों को सीखने के लिए करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अमिषा पटेल की इस हरकत के कारण मां ने की थी चप्पल से पिटाई, नुकाल दिया था घर से बाहर

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग