बॉलीवुड

पहली बार जीजा आयुष शर्मा से मिलने पर सलमान खान का था ये रिएक्शन

अर्पिता एक दिन अचानक आयुष को अपने घर ले आईं। उन्हें देखकर हर कोई चौंक गया। हालांकि, सोहेल खान आयुष से पहले मिल चुके थे। उन्होंने आयुष को जिम में देखा था।

2 min read
Salman Khan Arpita Khan

नई दिल्ली। सलमान खान और उनका परिवार आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। उनके परिवार में ज्यादातर लोग फिल्मों से जुड़े हुए हैं। ये तो सभी जानते हैं कि सलमान अपने परिवार से कितना प्यार करते हैं और उन्हें लेकर कितना प्रोटेक्टिव हैं। वहीं, जब बात लाडली बहन अर्पिता की आती है तो सलमान उन्हें हर खुशी और सुरक्षा देते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जब सलमान पहली बार अर्पिता के पति आयुष शर्मा से मिले थे तो उनका क्या रिएक्शन था?

अर्पिता एक दिन अचानक आयुष को अपने घर ले आईं। उन्हें देखकर हर कोई चौंक गया। हालांकि, सोहेल खान आयुष से पहले मिल चुके थे। उन्होंने आयुष को जिम में देखा था और उन्हें अपनी एक फिल्म में साइन करने का मन बना लिया था। लेकिन जब उन्होंने आयुष को अर्पिता के साथ घर में देखा तो वह भी हैरान रह गए थे।

अपने जीजा से पहली मुलाकात का जिक्र सलमान खान ने फ़िल्म ‘लव यात्री’ के प्रमोशन के दौरान बताई थी। सलमान ने कहा, 'मैं और सोहेल एक फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे थे। उस वक्त मैं कुछ अलग तरह की फिल्में कर रहा था इसलिए रोल में फिट नहीं बैठ पा रहा था। उसी दिन सोहेल जिम में वर्कआउट कर रहे थे तो उन्होंने आयुष को देखा। उन्होंने घर आकर मुझे इस बारे में बताया कि उन्होंने एक लड़के को देखा। उन्होंने कहा कि वो मेरी फिल्म के बिल्कुल परफेक्ट है। मैंने सोहेल से कहा कि ठीक है उससे बात कर लो। फिर सोहेल ने कहा कि एक बार उससे मिला लेकिन अब वो जिम नहीं आ रहा है। वो मुझे बहुत मेहनती लगा। अपने काम से काम रखने वाला।'

लेकिन छह महीने बाद जब अर्पिता आयुष को घर लेकर आईं तो सभी का रिएक्शन देखने लायक था। इस बारे में बात करते सलमान ने कहा, 'अर्पिता ने हम सबको बुलाया और कहा कि मैं इस लड़के से शादी करूंगी। मैंने कहा, अचानक ये लड़का तुम्हारी जिंदगी में कहां से आया। इसके बाद सोहेल ने मुझसे कहा कि मैंने तुम्हें एक लड़के के बारे में बताया था, ये वही लड़का है।' सलमान ने बताया कि मैंने कहा कि अब तो ये फिल्म फ्री में करेगा।

बता दें कि अर्पिता और आयुष की मुलाकात साल 2011 में हुई थी। दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। उसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि, प्यार का इजहार किसी ने नहीं किया। एक दिन अर्पिता से कहा कि वो शादी करने जा रही हैं। जिसकी अगली सुबह आयुष ने उन्हें फोन कर कहा कि वो उनसे प्यार करते हैं। उसके बाद दोनों ने साल 2014 में शादी कर ली। आज दोनों दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते रहते हैं।

Published on:
15 Aug 2021 06:04 pm
Also Read
View All