बॉलीवुड

जब जेल में बंद थे सलमान खान तो एक बार ही मिलने गईं मां सलमा, जेलर ने कह दी थी ये बात

सलमान बड़े पर्दे पर जितने सफल रहे हैं, उतना ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव को देखा है। सभी जानते हैं कि सलमान को जेल की हवा भी खानी पड़ी है। ऐसे में एक बार उनकी मां सलमा खान ने उस किस्से के बारे में बताया जब वह जेल में सलमान से मिलने गई थीं।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2021, 12:40 PM IST
salman_khan.jpg
Salman Khan

नई दिल्ली। सलमान खान को बॉलीवुड का दबंग कहा जाता है। उनका एटीट्यूड भी कुछ ऐसा ही है। वह कभी भी गलत चीजों को बर्दाश्त नहीं करते हैं। यही वजह है कि उनके फैंस उन्हें प्यार से भाईजान भी कहते हैं। दुनियाभर में सलमान को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। लाखों-करोड़ों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। उनकी फ्लॉप फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर जाती हैं, इसी से आप उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि, फिल्मों के अलावा, सलमान अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी सुर्खियों में रहे हैं।

सलमान बड़े पर्दे पर जितने सफल रहे हैं, उतना ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव को देखा है। सभी जानते हैं कि सलमान को जेल की हवा भी खानी पड़ी है। ऐसे में एक बार उनकी मां सलमा खान ने उस किस्से के बारे में बताया जब वह जेल में सलमान से मिलने गई थीं।

सलमा खान ने इसका जिक्र कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के शो पर किया था। सलमा ने कहा, 'मैं वो दिन कभी नहीं भूल सकती। जब मैं सलमान से मिलने के लिए ठाणे जेल में गई थी। सलमान ने अपनी जिंदगी में हर मुश्किल का सामना डटकर किया है। मैं उसके इस एटीट्यूड से काफी खुश भी हूं।' सलमान की मां ने आगे कहा, इसके बाद मैं सलमान से कभी किसी जेल में मिलने के लिए नहीं गई। ये आर्थर रोड में भी रहा। आपको पता है जेलर भी मुझसे कह रहे थे कि पता नहीं क्यों इसे जेल में लाया गया है। तब मुझे बहुत बुरा भी लगा था कि पता नहीं हमारे साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है।’

इस पर सलमान ने कहा था कि अच्छा हुआ कि मां ने मुझे और जेलों में नहीं देखा। मैंने जेल में जाने से पहले ही फैसला कर लिया था कि जैसे मैं अंदर जा रहा हूं तो जब बाहर आऊंगा तो ऐसा ही दिखूंगा। सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही टाइगर ३ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ लीड रोल में हैं। कुछ वक्त पहले दोनों ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

Published on:
Also Read
View All
Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता

राम का वनवास वाला सीन, जटायु का रावण से भीषण युद्ध, तालियां बजाने को मजबूर कर देते हैं रणबीर की ‘रामायण’ के ये 5 सीन

Ramayana: माता सीता का योद्धा अंदाज, AI वाले कुंभकरण भी थे खास, टीवी की ‘रामायण’ से बिल्कुल अलग है रणबीर कपूर की ‘रामायण’