बॉलीवुड

जब संजय दत्त ने किया था खौफनाक खुलासा, बोले- मेरा खून पीकर मर जाते थे मच्छर

संजय दत्त साल 1993 में मुबंई ब्लास्ट केस की वजह से जेल जा चुके हैं। जेल में लंबी सजा काटने के बाद उन्होंने रिएलिटी शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और जेल की जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2021, 7:19 PM IST
sanjay_dutt_1.jpg
sanjay dutt

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। फिल्मों से ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी के लिए जाने जाते हैं। उनकी लाइफ किसी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किल भरा वक्त देखा है। यही वजह है कि उनके ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। जिसे दर्शकों ने अपना खूब प्यार दिखाया। सभी जानते हैं कि संजय दत्त साल 1993 में मुबंई ब्लास्ट केस की वजह से जेल जा चुके हैं। जेल में लंबी सजा काटने के बाद उन्होंने रिएलिटी शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और जेल की जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए।

इसके अलावा, संजय दत्त ने अपने नशे की आदत के बारे में भी बताया था। संजय दत्त को ड्रग्स की बहुत बुरी लत पड़ गई थी। लंबे वक्त तक वह इस लत की चपेट में रहे थे। उन्होंने बताया था कि ऐसा कोई ड्रग्स नहीं था, जिसका उन्होंने सेवन नहीं किया हो। मच्छर मेरा खून पीते थे और मर जाते थे। शायद मेरे खून में ओवरडोज की वजह से ऐसा होता था।

शो में संजय कहते हैं, 'मैं लेटे-लेटे देखता था कि मच्छर मेरे पास आया। मैं उसे देखता था। वो मुझे काटता और मेरा खून पीते ही नीचे गिर गया। पंख हिलाता था। लेकिन उड़ नहीं पाता था और उल्टा होकर मर जाता था। मुझे कई बार हंसी भी आती थी कि मच्छर सोचता होगा कि खून पियूंगा और खून पीते ही मर जाता। संजय दत्त की इस बात को सुनकर वहां बैठे सभी लोग हंसने लगे। इसके बाद संजय कहते हैं कि जो नशा काम में और परिवार के साथ है वो कहीं भी नहीं है। मैं सभी यंग लोगों से कहना चाहता हूं कि नशे से दूर रहें।'

साथ ही, संजय दत्त वीडियो में कहते हैं, सबसे पहले तो उम्मीद करना ही बंद कर दो। मैंने ये जेल में सीखा है कि आई होप मेरा बेल हो जाए, आई होप कुछ अच्छा हो जाए। लेकिन फिर मुझे जेल में किसी ने कहा कि उम्मीद करना बंद कर दो। जिस दिन ये कर दोगे उस दिन से अच्छा होगा।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव