27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / जब घर की दीवार गंदी करने पर सलमान खान की नौकर ने कर दी पिटाई

जब घर की दीवार गंदी करने पर सलमान खान की नौकर ने कर दी पिटाई

सलमान खान इंडस्ट्री में भाई के नाम से भी जाने जाते हैं। उनकी सभी लोग इज्जत करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार सलमान खान की उनके नौकर ने पिटाई कर दी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 24 Jul 2021, 4:33 PM IST

salman_khan1.jpg

Salman Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वह बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते हैं। उनकी फ्लॉप फिल्में भी 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस करती हैं। इसी से आप लोगों में उनके लिए दीवानगी का अंदाजा लगा सकते हैं। सलमान खान इंडस्ट्री में भाई के नाम से भी जाने जाते हैं। उनकी सभी लोग इज्जत करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार सलमान खान की उनके नौकर ने पिटाई कर दी थी।

घर की दीवारें कर दी गंदी
इस बारे में खुद सलमान खान ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनके नौकर ने एक बार उनकी पिटाई कर दी थी। सलमान ने कहा, 'मैं और अरबाज बहुत छोटे थे। डैडी किसी काम के लिए बाहर गए हुए थे। हमारे में घर में बिल्कुल नया-नया पेंट हुआ था। दीवारें पूरी साफ थीं। मैंने और अरबाज ने दीवारों पर लात मारना शुरू कर दिया था। क्योंकि बचपन में हमारे खेल ऐसे ही हुआ करते थे। हम देख रहे थे कि किसी की लात सबसे ऊपर तक जाती है।'

ये भी पढ़ें: जब सलमान खान सबके सामने करने लगे अनिल कपूर के अंडरवियर पर बात, पानी-पानी हो गए थे एक्टर

नौकर ने कर दी पिटाई
सलमान खान ने आगे बताया, 'हमारे नौकर ने हमें ऐसे करते हुए देख लिया। वो हमारे में काफी वक्त से काम कर रहा था। वह बहुत पुराना था तो उसने हमें थप्पड़ लगा दिए। हम दोनों रोने लगे। फिर हम डैडी के पास उसकी शिकायत करने पहुंच गए। उसके बाद डैडी ने बुलाकर उससे पूछा कि ऐसा क्यों किया, इन्हें क्यों मारा? उसके बाद उसने डैडी को बताया कि हमने नई पेंट करवाई दीवारों को गंदा कर दिया। इतना सुनने के बाद डैडी ने भी हमें दो थप्पड़ लगा दिए।'

ये भी पढ़ें: करीना कपूर के छोटे बेटे को गोद में लिए नजर आईं सारा अली खान, तस्वीर हो रही है जमकर वायरल

सलमान की मां नौकरों की करती हैं इज्जत
एक बार सलीम खान भी कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। तब उन्होंने भी बताया कि उनके घर में नौकर काफी पुराने हैं और उनकी पत्नी नौकरों की काफी इज्जत करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ लीड रोल में हैं और इमरान हाशमी विलेन के किरदार में दिखेंगे। इसके अलावा, वह 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ', 'कभी ईद कभी दिवाली', 'किक 2' नजर आने वाले हैं।