बॉलीवुड

जब शाहिद कपूर के पीछे पड़ गई थी सुपरस्टार राजकुमार की बेटी, थाने में दर्ज करानी पड़ गई थी शिकायत

क्या आपको पता है बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस ऐसी रही है जिसके ऊपर शाहिद कपूर का खुमार था। इतना की उनकी शिकायत पुलिस में करनी पड़ी थी।
2 min read
When Shahid Kapoor complained Raaj Kumar's daughter Vastavikta Pandit
Raaj Kumar, Vastavikta Pandit and Shahid Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड के फेमस एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। जहां उनके लाखों चाहने वाले हैं। वहीं, लड़कियों के बीच शाहिद कपूर का क्रेज अब तक कायम है। आज हम आपको शाहिद की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

शाहिद की स्मार्टनेस से दुनिया वाकिफ है एक समय तो ऐसा था जब लड़कियां उनकी दीवानी हुआ करती थीं। लेकिन क्या आपको पता है एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी रही है जिसके ऊपर शाहिद कपूर का खुमार था। ऐसी दीवानगी कि हर कोई हैरान रह जाए। शाहिद के प्यार में पागल होने वाली इस एक्ट्रेस ने अपने इश्क और जूनून को पूरा करने के लिए हर हदें पार कर दी। आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी।

सारी हद्दे पार करने लगीं थी

दरअसल हम बात कर रहे हैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित (Vastavikta Pandit) की, जो शाहिद के लिए पागल थीं। वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर के पीछे ऐसे हाथ धोकर पड़ गईं कि सारी हद्दे पार करने लगीं।

बताया जाता है कि वास्तविकता, शाहिद का पीछा तक करती थीं, उन्हें फॉलो करती थीं। इतना ही नहीं वो शाहिद पर नजर भी रखती थीं। आलम ये था कि वो शाहिद के करीब रहने के लिए उनके घर के बगल में उन्होंने फ्लैट ले लिया था। इसके अलावा मीडिया में यह भी खबरें आई थी कि वास्तविकता शाहिद को अपना पति भी बताती थीं।

शाहिद को हैरान कर दिया था

वास्तविकता की इन हरकतों ने शाहिद को हैरान कर दिया था।। शाहिद कपूर ने कई बार वास्तविकता को समझया, लेकिन जब ज्यादा परेशान हो गए तब उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद वास्तविकता शाहिद से दूर हईं और उन्हें भुलाकर अपनी गुमनामी जिदगी जीने लगीं।

आपको बता दें कि साल 1996 में अपने फिल्मी करियर को शुरू करने वाली अदाकारा वास्तविकता पंडित यूं तो फिल्मी बैकग्राउंड से थीं। मगर बॉलीवुड में उनका सिक्का नहीं चल सका। फिल्मों की दुनिया में असफल रहीं थीं।

Updated on:
11 Oct 2021 09:58 am
Published on:
11 Oct 2021 09:45 am