बॉलीवुड

जब शाहरुख ने दी काजोल को यह सलाह, अभिनेत्री को लगा बकवास कर रहे हैं!

काजोल ने बताया कि शाहरुख उनको शूटिंग के दौरान कई बार सलाह दी।

2 min read
Sep 24, 2018
Kajol

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हेलिकॉप्टर ईला' को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही उनकी यह फिल्म रिलीज होने वाली है। ऐसे में वह इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। हाल में उन्होंने एक इंटरव्यू में शाहरुख के बारे में एक बात का खुलासा किया। काजोल ने बताया कि शाहरुख ने उनको शूटिंग के दौरान कई बार सलाह दी। बता दें कि बॉलीवुड में शाहरुख और काजोल की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इनकी केमिस्ट्री आॅन स्क्रीन और आॅफ स्क्रीन काफी पसंद की जाती है। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है।

शाहरुख ने दी एक्टिंग सीखने की सलाह:
काजोल ने साक्षात्कार के दौरान बताया कि शाहरुख ने काम को लेकर कई बार उनको ज्ञान दिया है। इस दौरान काजोल ने फिल्म 'बाजीगर' फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान जब भी मौका मिलता शाहरुख उन्हें कोई ना कोई सलाह ज़रूर देते थे। यहां तक की शाहरुख ने उन्हें एक्टिंग सीखने की सलाह दी।

काजोल को बकवास लगी शाहरुख की बात:
काजोल ने इंटरव्यू में बताया,'जब 'बाजीगर' फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने एक्टिंग सीखने की सलाह दी तो मुझे लगा कि मैं इतना अच्छा काम कर रही हूं। उस वक्त मुझे लगा कि शाहरुख कभी-कभी बकवास करते हैं।'

ऐसी फिल्में थका देती हैं:
काजोल ने बताया कि जब वह फिल्म 'उधार की जिंदगी' की शूटिंग कर रही थीं, उस वक्त उन्हें एहसास हुआ कि वह ऐसी हेवी और सीरियस फिल्में नहीं करना चाहतीं। काजोल का कहना है कि ऐसी हेवी फिल्में आपको थका देती हैं।

ये भी पढ़ें

अंबानी की पार्टी में जाह्नवी ने ब्लैक गाउन में ढाया कहर, तस्वीरें देख आप भी नहीं हटा पाएंगे नजर
Published on:
24 Sept 2018 01:43 pm
Also Read
View All