
Shilpa Shetty
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी विदेश में एक बार फिर से रंगभेद का शिकार हुई हैं। सिडनी एयरपोर्ट पर शिल्पा को रंगभेद का सामना करना पड़ा। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। दरअसल जब शिल्पा सिडनी से मेलबर्न जा रही थीं तो चेक इन काउंटर पर उनके साथ यह घटना हुई।
इंस्टाग्राम पर बताई आपबीती:
शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इस घटना के बारे में विस्तार से बताया। शिल्पा ने लिखा, ‘सिडनी से मेलबर्न जाते वक्त चेक इन काउंटर पर मेल नाम की महिला से मिली। जिसे लगता है हमसे (ब्राउन लोगों के साथ) बदतमीजी से ही बात करनी है। मैं बिजनेस क्लास से सफ़र कर रही थी। मेरे पास दो बैग थे। उसने मेरे बैग को देखते ही तय कर लिया की ये ओवर साइज है। उसने मुझे दूसरे काउंटर पर भेज दिया। जब मैं दूसरे काउंटर पहुंची तो उस सज्जन महिला ने बताया कि ये बैग ओवर साइज नहीं हैं। आप दूसरे काउंटर पर इसे मैनुअली चेक कर सकते हैं।'
View this post on InstagramA post shared by shilpa shetty Kundra (@theshilpashetty) on
बैग जमा करने को कहा:
शिल्पा ने आगे लिखा, 'काउंटर बंद होने में 5 मिनट थे। हम दोबारा मेल के पास गए और उसे बैग जमा करने को कहा तो उसने फिर से मना कर दिया. जब हमने उसे कहा कि इससे हमें परेशानी हो रही है तो वो बुरा व्यवहार करने लगी। वक्त ना होने कारण हम दोबारा लगेज काउन्टर पर गए उन्हें बैग जमा करने को रिक्वेस्ट की। उन्होंने हमारी बात मान ली।’
फोटो की शेयर:
शिल्पा ने अपने बैग की फोटो भी शेयर की। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'फोटो में देखिए क्या मेरा ये बैग ओवर साइज़ है?' इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा, ‘मुद्दा यह है कि ये पोस्ट सिर्फ कुंतास एयरलाइन्स के लिए है। ताकि वो अपने स्टाफ को हेल्प करना सिखाए। साथ ही ये बताएं कि कलर देखकर प्राथमिकता तय नहीं करनी चाहिए।'
हाल में ऋचा चड्ढा भी हुईं रंगभेद का शिकार:
हाल में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को भी जॉर्जिया के एयरपोर्ट पर रंगभेद का शिकार होना पड़ा। दरअसल ऋचा अपने एक प्रोजेक्ट के सिलेसिले में जॉर्जिया गई थीं। वहां से वापस लौटते समय एयरपोर्ट के पासपोर्ट कंट्रोल सेक्शन पर उन्हें एक रेसिस्ट ऑफिसर मिलीं। उन्होंने ऋचा के पासपोर्ट को दो बार अपनी डेस्क पर जोर से फेंका और चिल्लाते हुए अभिनेत्री को कहा कि तुरंत यहां से दफा हो जाओ।
Published on:
23 Sept 2018 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
